क्या हो गया AB को?, चौथी पारी में खोल सके अपना खाता
अपनी करिश्माई और तूफानी बल्लेबाजी के लिए दुनियाभर में अपनी पहचान बनाने वाले अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डीविलियर्स का करियर बड़े ही कठिन दौर में है। लगातार 3 पारियों में 0 पर आउट होने के बाद उन्होंने चौथी अंतरराष्ट्रीय पारी में अपना खाता खोल तो लिया लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके।
क्या हो गया AB को?, चौथी पारी में खोल सके अपना खाता
एबी डीविलियर्स बेहद करिश्माई बल्लेबाज हैं और मैदान पर अजीबोगरीब शॉट लगाते रहे हैं, लेकिन पिछले ढाई महीनों से उनका बल्ला वो आग नहीं उगल रहा जिसके लिए उनकी पहचान है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान वह अपने ही घर में बुरी तरह से नाकाम रहे और 4 मैचों की सीरीज में खेली अपनी 7 पारियों में लगातार 3 बार 0 पर आउट हो गए। इस दौरान सिर्फ एक ही फिफ्टी (88) लगा पाए।
क्या हो गया AB को?, चौथी पारी में खोल सके अपना खाता
उनके साथ यह तब हो रहा है जब वह वनडे के साथ-साथ टेस्ट टीम के भी कप्तान बना दिए गए हैं। हाशिम अमला के इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद तीसरे मैच से टीम के कप्तान बन गए। एक तरह से पूर्णकालिक टेस्ट कप्तान बनने के पहले ही मैच की दूसरी पारी में खाता नहीं खोल पाए। फिर सीरीज के चौथे मैच की दोनों पारियों में खाता खोलने से चूक गए।
क्या हो गया AB को?, चौथी पारी में खोल सके अपना खाता
इससे पहले वह भारत में खेली गई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के खिलाफ संघर्ष करते दिखे थे। नागपुर टेस्ट में वह 0 और 9 बना सके। फिर सीरीज के अंतिम मैच में वह 42 और 43 रन ही बना पाए। ऐसा नहीं है कि वह लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। भारत में टेस्ट सीरीज से पहले वनडे सीरीज में टीम इंडिया की नाक में दम कर रखा था। 5 मैचों में उन्होंने 3 शतक लगाए थे।
क्या हो गया AB को?, चौथी पारी में खोल सके अपना खाता
एबी डीविलियर्स ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम मैच में मुंबई में गजब की पारी खेली और 57 गेंदों में शतक जमा दिया। उनकी पारी इतनी दिलचस्प रही कि भारतीय प्रशंसक मैच के दौरान उनका उत्साह बढ़ाते रहे। उन्होंने महज 61 गेंदों 119 रनों की पारी खेली जिसमें 3 चौके और 11 छक्के लगाए थे। उनकी इस पारी की बदौलत अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट पर 438 रन बनाए थे। भारत यह मैच 214 रन से हार गया था।