शह और मात! एक बादशाह से हारा दूसरा बादशाह
शतरंज में विश्वनाथन आनंद की बादशाहत खत्म हो गई है। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन नए विश्व चैंपियन बन गए हैं।
शह और मात! एक बादशाह से हारा दूसरा बादशाह
कार्लसन ने पांच बार के चैंपियन विश्वनाथन आनंद को दसवीं बाजी में शुक्रवार को रोमांचक अंदाज में ड्रा पर रोककर जरूरी आधा अंक हासिल कर लिया।
शह और मात! एक बादशाह से हारा दूसरा बादशाह
विश्वनाथन आनंद पांच बार के विश्व चैंपियन रहे हैं और इस बार उन्हें अपने ही घर में करारी हार का सामना करना पड़ा।
शह और मात! एक बादशाह से हारा दूसरा बादशाह
कार्लसन ने पिछली नौ बाजियों में छह अंक हसिल किए थे। चैंपियनशिप जीतने के लिए 10वीं बाजी में उन्हें आधे अंक की जरूरत थी। कार्लसन ने आधा अंक दसवीं बाजी में हासिल कर लिए।
शह और मात! एक बादशाह से हारा दूसरा बादशाह
नार्वे के 22 साल के कार्लसन इस जीत के साथ ही विश्व शतरंज खिताब जीतने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाडी बन गए हैं। सबसे कम उम्र में विश्व खिताब जीतने का रिकॉर्ड रूस के गैरी कास्परोव के नाम है।