यूपी में 'गुंडाराज', देखें जेलर हत्याकांड की तस्वीरें
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कैंट थाना क्षेत्र के भोजुबीर स्थित जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर अनिल त्यागी की शनिवार सवेरे गोली मारकर हत्या कर दी गई। (सभी फोटो: वाराणसी ब्यूरो)
यूपी में 'गुंडाराज', देखें जेलर हत्याकांड की तस्वीरें
यह घटना सुबह 8.30 बजे की है। त्यागी अपनी इंडिका कार से पंडित दीनदयाल अस्पताल के पास स्थित एक जिम पर पहुंचे थे।
यूपी में 'गुंडाराज', देखें जेलर हत्याकांड की तस्वीरें
डिप्टी जेलर की हत्या की खबर लगते ही सभी बड़े अधिकारियों ने वारदात वाली जगह पर पहुंच कर मुआयना किया।
यूपी में 'गुंडाराज', देखें जेलर हत्याकांड की तस्वीरें
दिनदहाड़े इतने बड़े पुलिस अधिकारी की हत्या से पूरा शहर सन्न रह गया है।
ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले साल उनका ट्रांसफर हो गया था, लेकिन इसे रोक
दिया गया था।
यूपी में 'गुंडाराज', देखें जेलर हत्याकांड की तस्वीरें
सूचना मिलने पर एडीजी, डीआईजी और एसएसपी मौके पर पहुंच गए। हत्या का कारण
जेल में बंद बदमाशों के प्रति उनकी सख्ती को माना जा रहा है।