'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा
साल 2015 का अक्टूबर महीना टीम इंडिया के 2 महान क्रिकेटरों के संन्यास लेने का गवाह बना। तेज गेंदबाज जहीर खान के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के 5 दिन बाद एक और महान क्रिकेटर ने संन्यास ले लिया और इस क्रिकेटर का नाम है वीरेंद्र सहवाग।
'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा
वीरेंद्र सहवाग को शुरुआत में वनडे क्रिकेटर माना गया लेकिन अपने पहले ही टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की धरती पर शतक के साथ पदार्पण करने वाले इस भारतीय बल्लेबाज ने टेस्ट में ढेरों रिकॉर्ड बनाए। टेस्ट में सबसे ज्यादा 91 छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड बनाया था। उनके बाद धोनी ने 78 छक्के लगाए जो टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं।
'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा
टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग ने अपने 15 साल के बेहद शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में कई लाजवाब और अविस्मरणीय पारियां खेली हैं। आइए, जानते हैं उनके बल्ले से निकले 7 बेहद खास रिकॉर्ड जो आपको रोमांचित कर देंगे।
'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा
विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग दुनिया के एकमात्र ऐसे सलामी बल्लेबाज हैं जिन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए वनडे और टेस्ट दोनों ही प्रारूपों में 7500 से ज्यादा रन बनाए हैं। टेस्ट में उन्होंने 8207 और वनडे में 7518 रन बनाए हैं। यह कारनामा उनके सिवाय और कोई नहीं कर सका है।
'मुल्तान के सुल्तान' के 7 रिकॉर्ड जिसके कारण याद रहेंगे हमेशा
वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने टेस्ट में तिहरा और वनडे में दोहरा शतक जमाया हो। हालांकि उनके बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने भी यह कारनामा कर डाला। गेल ने इसी साल विश्व कप में वनडे में दोहरा शतक ठोंक वीरू के रिकॉर्ड की बराबरी की। दोनों ने ही 2 बार तिहरा शतक लगाए थे।