फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली ने शतक से किया गावस्कर के 'दुर्लभ' रिकॉर्ड की बराबरी

Fri, 14 Aug 2015 12:53 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:53 PM IST
विज्ञापन

कोहली ने शतक से किया गावस्कर के 'दुर्लभ' रिकॉर्ड की बराबरी

Virat kohli touch Sunil Gavaskar s Record in test
गाले टेस्ट में टीम इंडिया ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। गेंदबाजों के कमाल के प्रदर्शन के बाद शीर्ष क्रम ने भी टीम को मजबूती दी। भारत की ओर से शिखर धवन के बाद कप्तान विराट कोहली ने भी शतक लगा दिया। कोहली ने 6 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 से ज्यादा की पारी खेली और धवन की तरह उन्होंने ने भी सुनील गावस्कर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

कोहली ने शतक से किया गावस्कर के 'दुर्लभ' रिकॉर्ड की बराबरी

Virat kohli touch Sunil Gavaskar s Record in test
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस मैच में जोरदार खेल दिखाया लेकिन दो शतकों के बावजूद वे कुछ अजीब रिकॉर्ड बना ही गए। भारत के शीर्ष क्रम के 5 में से 4 बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू हुए। शिखर धवन को छोड़कर लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे सभी एलबीडब्ल्यू हुए। जबकि धवन बोल्ड हुए। भारतीय पारी में ऐसा दूसरी बार हुआ है।

कोहली ने शतक से किया गावस्कर के 'दुर्लभ' रिकॉर्ड की बराबरी

Virat kohli touch Sunil Gavaskar s Record in test
कप्तान विराट कोहली शतक जरूर लगाने में कामयाम रहे हैं, लेकिन वह शतकीय पारी को आगे नहीं बढ़ी पाते हैं। अपने 11 टेस्ट शतक में वह सिर्फ तीन बार ही 120 के पार जा सके हैं। इस बार वह 103 रन बनाकर आउट हो गए। 8 बार वह 100 और 120 के बीच आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने शतक से किया गावस्कर के 'दुर्लभ' रिकॉर्ड की बराबरी

Virat kohli touch Sunil Gavaskar s Record in test
टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6 महीने के लंबे इंतजार के बाद 50 से ज्यादा की पारी खेली और शतक के पार ले गए। इससे पहले उन्होंने विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 12 अंतरराष्ट्रीय पारियां खेली थी।
विज्ञापन

कोहली ने शतक से किया गावस्कर के 'दुर्लभ' रिकॉर्ड की बराबरी

Virat kohli touch Sunil Gavaskar s Record in test

शिखर धवन की तरह कप्तान विराट कोहली ने भी शतक लगाया और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। कप्तान बनने के बाद कोहली ने लगातार 4 टेस्ट मैचों में 4 शतक जमाए हैं। ऐसा करने वाले वे दुनिया के तीसरे कप्तान हैं। उनसे पहले गावस्कर और इंग्लैंड के एलिस्टर कुक ने यह कारनामा किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed