बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली
क्रीज पर जमकर रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का गुस्सा एक बार फिर भड़क उठा और पत्रकारों पर अपशब्दों का बौछार कर दिया। होली के दिन विंडीज टीम के साथ मुकाबले से पहले उनका तेवर देखने लायक था। हालांकि बाद में साथी खिलाड़ियों के समझाने के बाद उन्होंने माफी भी मांग ली।
बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली
विराट कोहली आक्रामक बल्लेबाज हैं पर मैदान से बाहर जब वो यही तेवर दिखाते हैं तो आलोचनाओं को निमंत्रण दे बैठते हैं। मंगलवार को उनका मूड एक पत्रकार को सामने देखकर ऐसा उखड़ा कि लगे उसे अपशब्द बोलने। हालांकि बाद में उन्हें खुद ही माफी मांगनी पड़ी और रवि शास्त्री से भी नसीहत अलग सुननी पड़ी।
बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली
मामला तब बिगड़ा जब ट्रेनिंग के बाद विराट वापस होटल की ओर लौट रहे थे तब सामने एक पत्रकार को देखकर भड़क उठे। बाद में कोहली कुछ शांत हुए तो उन्होंने किसी को बताया कि एक लेख उनके और गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा के बारे में छपा था और उन्हें लगा कि वह लेख इसी पत्रकार का था। बाद में विराट को बताया गया कि वो उस पत्रकार का लेख था ही नहीं।
बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली
पूरा मामला सामने आने के बाद विराट कोहली को अपनी गलती का अहसास हुआ और एक अन्य पत्रकार के जरिए घटना के लिए खेद जताया। हालांकि माफी मांगने के बावजूद सभी को यह मालूम है कि उनका तेवर हमेशा सातवें आसमान पर रहता है। आइए, जानते हैं मैदान पर उनके गुस्से के बारे में।
बैटिंग ही नहीं झगड़े में भी बाकियों से 'विराट' हैं कोहली
दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहली आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ-साथ गर्म मिजाज के लिए भी जाने जाते हैं। उनके प्रशसंकों ने उन्हें कई बार इस सिलसिले में नसीहतें भी दी और खुद सुधार का वायदा भी किया, लेकिन वह नहीं सुधरे। टीम इंडिया उस समय मुश्किल में पड़ गई थी जब जनवरी, 2012 में सिडनी में टेस्ट मैच के दौरान सीमारेखा के पास खड़े कोहली ने अपनी मध्य अंगुली निकालकर दर्शकों को इशारा किया था।