फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी

Sun, 10 May 2015 08:15 PM IST
Updated Sun, 10 May 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन

ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी

virat kohli and ab de villiers creats records in T20
आईपीएल-8 का 46वां मुकाबला टूर्नामेंट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने जिस अंदाज में शुरुआत की थी उससे ऐसा नहीं लग रहा था कि टीम 235 का स्कोर छू पाएगी। बंगलोर ने जीवनदान पाने के बाद भी विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का विकेट सस्ते में गंवा दिया। गेल 13 रन बनाकर चलते बने थे।

ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी

virat kohli and ab de villiers creats records in T20
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर की ओर पारी की शुरुआत करने क्रिस गेल और विराट कोहली मैदान पर आए। दोनों बल्लेबाजों को आसान जीवनदान एक ही ओवर में लगातार 2 गेंदों पर मिला। गेल इस मौके को भुना नहीं पाए लेकिन कप्तान कोहली ने इसका जमकर फायदा उठाया और 82 रनों की पारी खेलने के साथ ही एबी डीविलियर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 215 रनों की साझेदारी कर डाली।

ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी

virat kohli and ab de villiers creats records in T20
रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के सस्ते में आउट होने के बाद एबी डीविलियर्स कोहली का साथ देने आए लेकिन पहली पांच गेंदों पर वह एक भी रन नहीं बना सके। लेकिन इसके बाद वह फॉर्म में लौट आए और बल्ले से बड़े शॉट्स लगाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी

virat kohli and ab de villiers creats records in T20
एबी डीविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की धुनाई थोड़ी देरी से की लेकिन जब की तो फिर वह रूके नहीं और बेदर्दी से हर गेंदबाजों पर प्रहार करते रहे। मैदान पर अजीबोगरीब तरीके से शॉट लगाने वाले डीविलियर्स आज सिर्फ 4 छक्के ही लगा पाए लेकिन चौके जमकर लगाए। उन्होंने आज 19 चौके लगाए।
विज्ञापन

ये हैं AB-VK, जो बनी T-20 इतिहास की सबसे दमदार जोड़ी

virat kohli and ab de villiers creats records in T20
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली ने अंतिम 10 ओवरों में 147 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों के लिए अच्छी बात यह रही कि मुंबई के गेंदबाजों ने दोनों को जमकर फुलटॉस गेंदें डाली। कोहली ने 50 गेंदों में नाबाद 82 रन जोड़े।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed