ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्लेबाज
वनडे क्रिकेट का महाकुंभ अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यजीलैंड में होने जा रहा है। वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया समेत सभी बड़ी टीमें वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। आइए, जानते हैं साल 2014 में वनडे क्रिकेट के सबसे सफल 10 बल्लेबाजों के बारे में।
ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्लेबाज
साल 2014 में वनडे के 10 सबसे सफल बल्लेबाजों की जो सूची हमने तैयार की है वह इस पर आधारित है कि इस साल सबसे ज्यादा रन किन-किन बल्लेबाजों ने रन बनाए। शीर्ष 10 में सबसे ज्यादा भारत और दक्षिण अफ्रीका के 3-3 बल्लेबाज शामिल हैं।
ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्लेबाज
बाएं हाथ के बल्लेबाज और भारतीय ओपनर शिखर धवन इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 10वें पायदान पर हैं। उन्होंने 2014 में 15 वनडे खेले, जिसमें 4 अर्धशतकों के दम पर 532 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर रहा नाबाद 97 रन।
ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्लेबाज
इस सूची में नौंवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के तूफानी बल्लेबाज ऐरोन फिंच का नंबर है। फिंच ने 13 वनडे 41.53 की औसत से 540 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक के अलावा 2 अर्धशतक निकले। इस साल उनकी सबसे बड़ी पारी 121 रनों की है।
ये हैं वनडे में साल 2014 के टॉप-10 सफल बल्लेबाज
इंग्लैंड के मध्य क्रम के बल्लेबाज जोस बटलर ने 17 वनडे मैचों में एक शतक और 2 अर्धशतक के दम पर 559 रन बनाए और आठवें पायदान पर हैं। उनका इस साल स्ट्राइक रेट 115.97 है।