वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
दो दिन पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खत्म हुई वनडे सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने अपनी टीम की ओर से सबसे ज्यादा छक्का मारने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पांचवें मैच में एक बाउंसर से चोटिल होने से पहले मोर्गन ने सीरीज में सबसे ज्यादा 278 रन बना लिए थे।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने सीरीज के चौथे वनडे मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेलने के दौरान 2 छक्के भी लगाए। इन 2 छक्कों के सहारे वह इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने एंड्रयू फि्लंटॉफ के 92 छक्के के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। हालांकि ओवरऑल सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वह 24वें नंबर पर हैं।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
आइए, जानते हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के 10 विस्फोटक बल्लेबाजों के बारे में। (विवरण चढ़ते क्रम में)
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में 10वें पायदान पर हैं न्यूजीलैंड के आलराउंडर क्रिस क्रेंस जिन्होंने 251 वनडे मैचों के करियर में 153 छक्के जमाए हैं।
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 10 'धुरंधर' बल्लेबाज
सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में नौंवें पायदान पर हैं दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डिविलियर्स जिन्होंने 190 वनडे मैचों के अपने करियर में 161 छक्के जमाए हैं। वह विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।