दो बल्लेबाजों ने खेली ऐसी पारी, बनी सबसे सफल जोड़ी
अबू धाबी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन युनूस खान ने दोहरा शतक ठोक दिया। युनूस के अलावा 2 और बल्लेबाजों ने शतक जमाए। मैच के दूसरे दिन की कुछ खास बातें जानिए।
दो बल्लेबाजों ने खेली ऐसी पारी, बनी सबसे सफल जोड़ी
दोहरे शतक के साथ युनूस खान ने टेस्ट क्रिकेट में अपने आठ हजार रन पूरे कर लिए। वह इस मुकाम को छूने वाले पाकिस्तान के तीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले सिर्फ जावेद मियांदाद और इंजमाम-उल-हक ही ऐसा कर सके थे। ओवरऑल के लिहाज से 28 क्रिकेटर यहां पर तक पहुंचे हैं।
दो बल्लेबाजों ने खेली ऐसी पारी, बनी सबसे सफल जोड़ी
पूर्व कप्तान यूनुस खान की बल्लेबाजी देखते हुए टीम के कप्तान मिस्बाह उल हक ने भी शतक ठोक दिया। अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे मिस्बाह का यह छठा टेस्ट शतक है।
दो बल्लेबाजों ने खेली ऐसी पारी, बनी सबसे सफल जोड़ी
टेस्ट क्रिकेट में अपनी शतकीय पारी के दम पर मिस्बाह-उल-हक ने पाकिस्तान की ओर बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने कप्तान रहते हुए 2447 रन बनाए। उन्होंने इमरान खान के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने अपनी 101 पारियों में 2408 रन बनाए थे।
दो बल्लेबाजों ने खेली ऐसी पारी, बनी सबसे सफल जोड़ी
पाकिस्तान कप्तान मिस्बाह ने यह शतक 40 साल की उम्र में लगाया है। पिछले 20 सालों में मिस्बाह दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान शिवनारायन चंद्रपॉल के बाद 40 से ज्यादा की उम्र में शतक लगाया।