आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
क्रिकेट के मैदान पर कई रोचक मुकाबले देखने को मिलते रहे हैं। इनमें से कुछ बेहद यादगार बन जाते हैं जिसका चर्चा क्रिकेटप्रशंसक अक्सर करता रहता है। आज हम आपको एक ऐसे वनडे मुकाबले के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे वनडे इतिहास के महानतम मैचों में रखा जा सकता है।
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
यह मुकाबला भी कोई ऐसा-वैसा नहीं था, यह वर्ल्ड कप का मुकाबला था। आज से 16 साल पहले इंग्लैंड के एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 1999 के वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें 99 ओवर डाले गए। मैच में कई उतार-चढ़ाव दिखाई दिए और बाजी ऑस्ट्रेलियाई टीम के हाथ लगी। जानते हैं इस मैच के रोमांच के बारे में।
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
आज ही के दिन 17 जून को इंग्लैंड के एजबेस्टन में वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 49.2 ओवर में 213 रन बनाकर सिमट गई।
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने गजब का खेल दिखाया और कंगारुओं को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया माइकल बेवन ने 65 और कप्तान स्टीव वॉ ने 56 रनों की साहसिक पारी खेलकर टीम को सकट से बाहर निकाला और सम्मानजनक स्थिति में ले गए। अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज शॉन पोलाक ने 5 और एलन डोनाल्ड ने 4 विकेट झटके।
आपको याद है 16 साल पुराना सांसें थमा देने वाला वर्ल्ड कप का वो मैच!
ऑस्ट्रेलिया की हालत इस मैच में इस कदर खराब थी कि उसके 4 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके जबकि एक बल्लेबाज एक रन बनाकर आउट हो गया। वहीं एक अन्य बल्लेबाज खाता खोले बगैर ही नॉटआउट रहा