वर्ल्ड कप 2011 की ये तस्वीरें आपको दर्द देंगी!
भारतीय क्रिकेट के लिए आज 2 अप्रैल का दिन बेहद यादगार है। आज से ठीक 4 साल पहले टीम इंडिया ने 28 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। भारत ने इससे पहले 1983 में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।
वर्ल्ड कप 2011 की ये तस्वीरें आपको दर्द देंगी!
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था। इस टीम इंडिया से उम्मीद थी कि वह 2015 में भी अपने प्रशंसकों को वर्ल्ड कप का तोहफा देंगे लेकिन टीम सेमीफाइनल तक ही पहुंच सकी और लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाने का सपना बिखर गया।
वर्ल्ड कप 2011 की ये तस्वीरें आपको दर्द देंगी!
आज हम आपको भारतीय क्रिकेट के लिए 2011 के स्वर्णिम पल को याद कराएंगे। हालांकि उस ऐतिहासिक सफलता को देखकर आपको थोड़ा दर्द भी हो सकता है कि काश इस बार भी खिताब हमारे पास होता। लेकिन कोई बात नहीं हमारे पास 1983 और 2011 की वो ऐतिहासिक सफलता है और सुखद याद के सहारे हम अगली बार के वर्ल्ड कप का इंतजार कर सकते हैं।
वर्ल्ड कप 2011 की ये तस्वीरें आपको दर्द देंगी!
2011 का वर्ल्ड कप भारतीय उपमहाद्वीप में खेला गया था। फरवरी से अप्रैल तक चले क्रिकेट के इस महाकुंभ का फाइनल 2 अप्रैल को भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मार ली थी। इस खिताबी मुकाबले को देखने के लिए उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों के अलावा सिनेमा जगत की चर्चित चेहरों ने स्टेडियम में अपनी दस्तक दी थी।
वर्ल्ड कप 2011 की ये तस्वीरें आपको दर्द देंगी!
क्रिकेट के इस महाकुंभ का फाइनल 2 अप्रैल को भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई खेला गया जिसमें टीम इंडिया ने बाजी मार ली थी। इस खिताबी मुकाबले को देखने के लिए उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों के अलावा सिनेमा जगत की चर्चित चेहरों ने स्टेडियम में अपनी दस्तक दी थी। मुकेश अंबानी के अलावा अमिर खान और सुनंदा पुष्कर जैसे लोग शरीक हुए।