'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोरदार सीरीज की तारीख ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है त्यों-त्यों दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अफ्रीकी टीम के पास शानदार पेस बैटरी है जिसकी अगुवाई दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाज डेल स्टेन कर रहे हैं।
'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण
डेल स्टेन अपनी धारदार के लिए जाने जाते हैं। उन्हें स्टेनगन के नाम से पुकारा जाता है। इस बार भी वह अफ्रीकी टीम के सबसे बड़े आक्रमण माने जा रहे हैं। इस दौरे के दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी-20, 5 वनडे और 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जानी है।
'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण
स्टेनगन यानी डेल स्टेन दुनियाभर की टीमों के लिए खतरा बनते रहे हैं। आइए, जानते हैं वो 5 कारण जिससे दुनिया का सबसे खतरनाक गेंदबाज विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया के लिए मुसीबत बन सकते हैं। स्टेनगेन पर अंकुश लगाने में भारत को नई योजना के साथ उतरना होगा।
'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण
पहला कारण, तेज गेंदबाज डेल स्टेन की गेंदबाजी क्षमता पर किसी को शक नहीं है। साथ ही उनकी स्टेमिना भी गजब की है। 80 टेस्ट मैच खेलने वाले 32 साल के स्टेन ने अब तक कुल 2786 ओवर डाले हैं इसके लिहाज से हर टेस्ट मैच में उन्होंने औसतन 35 ओवर किए हैं जो दिखाता है कि यह तेज गेंदबाज किसी भी मैच में विपक्षी टीम पर दबाव बना सकता है।
'स्टेनगन' बनेंगे टीम इंडिया के लिए खतरनाक, ये रहे 5 अहम कारण
जहां तक भारतीय सरजमीं पर डेस स्टेन का सवाल है तो उन्होंने यहां पर 5 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 5 मैचों में स्टेन ने 150 ओवर डाले हैं यानी की औसतन 30 ओवर हर मैच में।