हार के बावजूद टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने SA के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड
टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया जीत की ओर बढ़ रही थी लेकिन अंतिम ओवरों में दक्षिण अफ्रीका के लिए जेपी डुमिनी ने फरहान बेहरादीन के साथ आतिशी शतकीय साझेदारी कर मेजबान टीम की पकड़ से मैच निकाल कर अपने टीम के नाम करा दिया।
हार के बावजूद टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने SA के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड
धर्मशाला में खेले गए रोमांचक टी-20 मुकाबले में भारत को 2 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हार मिली, लेकिन हार के बादजूद टीम इंडिया के लिए यह मैच कुछ मायनों में बेहद शानदार रहा। भारत का प्रदर्शन अब तक के पिछले खेल से काफी शानदार रहा और अपना रिकॉर्ड सुधार लिया।
हार के बावजूद टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने SA के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड
टीम इंडिया की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन की बात करें उससे पहले यह जान लेते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 138 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की जो भारत का टी-20 में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी है। इससे पहले 2007 के विश्व कप में गौगम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने 136 रनों की साझेदारी की थी।
हार के बावजूद टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने SA के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड
भारत ने दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ टी-20 में अपना शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए जो इस विपक्षी टीम के खिलाफ अब तक का सर्वश्रेष्ठ है। साथ ही भारत का टी-20 में ओवरऑल यह चौथा बेस्ट प्रदर्शन भी है। इससे पहले भारत ने 2010 टी-20 विश्व कप में 186 रन बनाए थे।
हार के बावजूद टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने SA के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड
भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में जहां अफ्रीकी टीम के खिलाफ अपना सबसे बड़ा स्कोर किया वहीं इस बार अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर क्लास भी ली। मैच में भारत की ओर से कुल 11 छक्के लगे जो मेहमान टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने का भारतीय रिकॉर्ड है।