विदेशी धरती पर 5 जीत के लिए टीम इंडिया ने लगा दिए 8 साल
टीम इंडिया ने श्रीलंका की धरती पर टेस्ट इतिहास में दूसरी बार कोई टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले भारत ने इस पड़ोसी मुल्क को उसी के घर में 1993 में हराया था। उस समय मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में भारत ने सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमाया था।
विदेशी धरती पर 5 जीत के लिए टीम इंडिया ने लगा दिए 8 साल
साथ ही टीम इंडिया ने 4 साल पहले आखिरी बार कोई टेस्ट सीरीज जीती थी विदेशी धरती पर। इन 4 सालों में भारत ने विदेश में 7 टेस्ट सीरीज खेली है जिसमें उसे 6 में हार मिली और एक सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुआ जो इस साल जून में एक मैच की सीरीज थी और बारिश से धुल गई थी।
विदेशी धरती पर 5 जीत के लिए टीम इंडिया ने लगा दिए 8 साल
विदेश में सीरीज जीतने के मामले में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बहुत उम्दा नहीं रहा है लेकिन बीच-बीच में वह विदेश में जीतती रही है। आइए, जानते हैं भारत की विदेशी धरती पर पिछली 5 जीत के बारे में जिसमें सीरीज के साथ टीम स्वदेश लौटी।
विदेशी धरती पर 5 जीत के लिए टीम इंडिया ने लगा दिए 8 साल
श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम किया। दिलचस्प यह है कि भारत पहला टेस्ट हार गया था और इसके बाद विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने लगातार 2 जीत के साथ सीरीज जीत लिया।
विदेशी धरती पर 5 जीत के लिए टीम इंडिया ने लगा दिए 8 साल
2015 में इस जीत से 4 साल पहले भारत ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी के घर में सीरीज जीती थी। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया था।