टीम इंडिया का यह क्रिकेटर जो यूरोप में बिता रहा छुट्टियां
ये हैं टीम इंडिया के एक तेज गेंदबाज जो इन दिनों यूरोप की यात्रा पर हैं। स्विट्जरलैंड की यात्रा के बाद यह जोड़ी रोमांस की नगरी कहे जाने वाले फ्रांस में है। ये लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं और घूमने का मजा लुत्फ ले रहे हैं।
(सभी फोटो-टि्वटर से )
टीम इंडिया का यह क्रिकेटर जो यूरोप में बिता रहा छुट्टियां
इस तेज गेंदबाज ने आज 30 जुलाई को टि्वटर पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं जो पेरिस के एफिल टॉवर के पास से ली गई हैं।
टीम इंडिया का यह क्रिकेटर जो यूरोप में बिता रहा छुट्टियां
कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना भी हनीमून मनाने के लिए यूरोप गए थे। रैना भी पत्नी प्रियंका के साथ पेरिस गए थे।
टीम इंडिया का यह क्रिकेटर जो यूरोप में बिता रहा छुट्टियां
आप शायद इस गेंदबाज को पहचान गए होंगे लेकिन जो इन्हें पहचान नहीं सके उनको हम बताए देते हैं कि ये हैं अशोक डिंडा। डिंडा पत्नी श्रेयसी रुद्रा के साथ घूम रहे हैं।
टीम इंडिया का यह क्रिकेटर जो यूरोप में बिता रहा छुट्टियां
तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने 23 जुलाई, 2013 को हुगली जिले में अपनी प्रेमिका श्रेयसी रुद्रा के साथ सात फेरे लिए। डिंडा और श्रेयसी की मुलाकात चार साल पहले एक दोस्त के घर पर हुई थी। लेकिन तब दोनों में खास बातचीत नहीं हुई थी।