विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल
रांची वनडे में अपने करियर का 21वां शतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते भारतीय कप्तान विराट कोहली। साथ में अक्षर पटेल।
विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल
कप्तान विराट कोहली अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। जीत के बाद विपक्षी टीम से मिलते कोहली।
विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल
विराट कोहली ने वनडे सीरीज के अंतिम मैच में शानदार शतक ठोका। यह उनके करियर का 21वां शतक है।
विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अंबाती रायडू ने शुरुआत में लगे दोहरे झटके से टीम इंडिया को उबारते हुए कप्तान कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर डाली। साथ ही उन्होंने अर्धशतक भी जमा दिया।
विराट की 'दरियादिली' ने जीत लिया सबका दिल
वनडे सीरीज में धोनी की जगह टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले विराट कोहली ने जीत के बाद शानदार खेल भावना दिखाकर सभी का दिल जीत लिया। हुआ यूं कि सीरीज जीतने के बाद उन्होंने टीम के नए साथियों अक्षर पटेल, करण शर्मा और केदार जाधव को ट्रॉफी सौंप दी। केदार ने तो इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की है। तीनों युवा क्रिकेटर इसे लेने में हिचकिचा भी रहे थे।