वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है और जो भी टीम मुकाबला जीतेगी उसे फाइनल का टिकट मिलेगा। हालांकि आंकड़ों में तो ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा दिखता है लेकिन टीम इंडिया जिस तरह से खेल दिखा रही है उससे उसकी दावेदारी कहीं कमजोर नहीं दिखती है।
5 कारण, जिनसे ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता है भारत
भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार मार्च के महीने में और वह भी नॉकआउट दौर में मिल रहे हैं। पिछली बार क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताब की ओर कदम बढ़ाए थे, और इस बार भी यही कंगारू टीम उसके रास्तें में खड़ी है। भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलियाई चुनौती से पार पाने के लिए इन 5 फैक्टर्स का चलना जरूरी है।
5 कारण, जिनसे ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता है भारत
भारतीय टीम इस समय अजेय जीत के रथ पर सवार है और वर्ल्ड कप में लगातार 11 मैच जीत चुकी है। टीम की जीत में 'कैप्टन कूल' धोनी का अहम योगदान है। वह टीम के लिए काफी भाग्यशाली और मैच के दौरान उन्होंने जिस तरह शांत भाव से फैसले लिए उसने भारत को जीत दिलाई और पिछले मैच में जीत का सैकड़ा भी लगाया था। अगर उनकी किस्मत और चाल चली तो टीम इंडिया फिर होगी फाइनल में।
5 कारण, जिनसे ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता है भारत
टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप में गेंदबाजों ने जमकर प्रदर्शन किया है और उन्हीं का कमाल है कि टीम सेमीफाइनल खेल रही हैं। गेंदबाजों ने 7 मैचों में पूरे 70 विकेट झटके हैं। सिडनी के बारे में कहा जा रहा है कि पिच फिरकी गेंदबाजी के लिए मुफीद होगी। ऐसे में आर अश्विन और रवींद्र जडेजा की फिरकी चल गई तो कंगारुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। अश्विन ने 12 और जडेजा ने अब तक 9 विकेट झटके हैं। भारत की तुलना में ऑस्ट्रेलिया की फिरकी गेंदबाजी कमजोर है और इसलिए वे तेज पिच की मांग कर रहे हैं।
5 कारण, जिनसे ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता है भारत
टीम इंडिया को फाइनल के लिए अपनी ओपनिंग जोड़ी से जोरदार शुरुआत की आस होगी। रोहित शर्मा और शिखर धवन दोनों ही बल्लेबाज अब लय में दिख रहे हैं। शीर्ष क्रम में भारतीय बल्लेबाजी काफी मजबूत है। रोहित, धवन और विराट कोहली ने मिलकर कुल 967 रन बनाए हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष 3 बल्लेबाजों ने 728 रन बनाए। वहीं ये भारतीय बल्लेबाज 103 चौके और 16 छक्के भी लगा चुके हैं।