वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें
भारत और ऑस्ट्रेलिया 26 मार्च को सिडनी में करो या मरो के मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे। दोनों अभी तक 10 बार एक-दूसरे से टकराए है। जिसमें भारत कपिल देव की कप्तानी में दो बार (1983 और 1987 ) और महेंद्र सिंह की कप्तानी में 2011 में जीत चुका है। इस लिहाज से वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कपिल देव ही भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। आइए डालते हैं एक नजर...वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया का सामना और उनके परिणाम।
वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें
भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में पहली बार 1983 में इंग्लैंड के नोटिंघम मैदान में आमने-सामने हुए थे। यह मैच भारत के अपेक्षा के अनुरुप नहीं रहा। ऑस्ट्रेलिया ने 60 ओवरों में 320 रन बनाए जबकि टीम इंडिया मात्र 37.5 ओवरों में 158 पर ऑलआउट हो गई थी।
वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें
इसी टूर्नामेंट के दौरान भारत एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के आमने-सामने हुआ। पिछली हार के कारण टीम इंडिया ने कपिल देव की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया से पिछली हार का बदला लिया और मात दी। वर्ल्ड कप के इस 23वें मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ली और 55.5 ओवरों में 247 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 38.2 ओवरों में मात्र 129 रनों पर ढेर हो गई। भारत की ओर से मदन लाल और रोजर बिन्नी ने 4-4 विकेट झटके थे।
वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें
तीसरी मर्तबा 1987 के वर्ल्ड कप के दौरान मद्रास में कपिल देव की कप्तानी में भारत एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया से भिड़ा। एलन बॉर्डर की कप्तानी में पहली बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवरों में 6 विकेट पर 270 रन बनाए। कांटे के मुकाबले में भारत 49.5 ओवरों में 269 रनों पर ऑआउट हो गया। ऑस्ट्रेलिया यह मैच 1 रन से जीता।
वर्ल्ड कप में कब-कब भिड़े भारत और ऑस्ट्रेलिया, देखे तस्वीरें
इसी महा टूर्नामेंट में एक बार फिर कपिल देव को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में ऑस्ट्रेलिया से हिसाब बराबर करने का मौका मिला। वर्ल्ड कप के 15वें मैच में भारत ने टॉस जीतकर 50 ओवरों में 6 विकेट पर 289 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 49 ओवरों में 233 पर ऑलआउट हो गई। इस तरह भारत यह मैच 56 रनों से जीत गया। इस मैच में मनिंदर सिंह और मोहम्मद अजरुद्दीन ने 3-3 लिए थे।