कभी ऐसा था 'धूमकेतु' की तरह चमके ललित मोदी का जलवा
ललित मोदी आज फिर से चर्चा में हैं लेकिन वह क्रिकेट और खेल के प्रशासक के रूप में नहीं बल्कि अपने एक नए विवाद की वजह से। स्वनिर्वासित लंदन में रह रहे मोदी को यात्रा दस्तावेज दिलाने में मदद करने के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुरी तरह से घिर गई हैं।
कभी ऐसा था 'धूमकेतु' की तरह चमके ललित मोदी का जलवा
आज से करीब 8 साल पहले अचानक धूमकेतु की तरह क्रिकेट पटल पर छा जाने वाले ललित मोदी दुनियाभर में जाना पहचाना नाम हो गया। उनकी लोकप्रियता इस कदर बढ़ी कि आम इंसान से लेकर बेहद खास लोग भी उनके आसपास रहने पर गौरवान्वित महसूस करने लगे।
कभी ऐसा था 'धूमकेतु' की तरह चमके ललित मोदी का जलवा
ललित मोदी एक बड़े औद्योगिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता केके मोदी 5 बिलियन डॉलर की कंपनी के मालिक हैं। वह आईपीएल के अलावा हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और बीसीसीआई से भी जुड़े रहे। बीसीसीआई में वह उपाध्यक्ष थे।
कभी ऐसा था 'धूमकेतु' की तरह चमके ललित मोदी का जलवा
यह ललित मोदी ही थे जिन्होंने जी ग्रुप के आईसीएल के जवाब में टी-20 क्रिकेट लीग आईपीएल शुरू कर दुनियाभर के कई क्रिकेटरों की जबर्दस्त कमाई का रास्ता खोल दिया। कई क्रिकेटरों ने आईपीएल की बदौलत ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू किया था।
कभी ऐसा था 'धूमकेतु' की तरह चमके ललित मोदी का जलवा
आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट की छवि को पूरी तरह से बदल दिया। इसने क्रिकेट में ग्लैमर का तड़का लगा दिया। साथ ही स्टेडियम और मैदानों के भी दिन फिर गए।