संगकारा की 'मदद' से श्रीलंका के नाम मजबूत हुआ ये दुर्लभ कीर्तिमान
वर्ल्ड कप के 18वें मैच से पहले श्रीलंका के लिए अच्छा न हुआ हो लेकिन इस मैच के शुरू होते उसकी टीम से एक अनोखा कीर्तिमान रच दिया गया। पूल-ए में श्रीलंका अपने पहले मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड से हार गया था। इसके बाद उसे अफगानिस्तान जैसी टीम को हराने में पसीना बहाना पड़ गया। हो सकता है एक महान क्रिकेटर की इस दो अनोखी उपलब्धि हासिल करने से टीम में ऊर्जा का संचार हो और जीत की ओर बढ़ चले।
संगकारा की 'मदद' से श्रीलंका के नाम मजबूत हुआ ये दुर्लभ कीर्तिमान
पिछले दो मैचों में बेहद लचर प्रदर्शन के बाद श्रीलंका जब आज मेलबर्न में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलने उतरी तो उसके एक महान खिलाड़ी के साथ-साथ टीम ने एक अनोखी उपलब्धि हासिल कर ली। हम बात कर रहे हैं कुमार संगकारा की, जो चुपचाप एक के बाद एक बड़े रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। आज उन्होंने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की जिसे उनसे पहले सिर्फ तीन क्रिकेटर ही हासिल कर सके थे। संगकारा का यह 400वां वनडे मैच है और टीम इस यादगार मैच को जीत के साथ और खास बनाना चाहेगी।
संगकारा की 'मदद' से श्रीलंका के नाम मजबूत हुआ ये दुर्लभ कीर्तिमान
37 साल 122 दिन के कुमार संगकारा दुनिया के ऐसे चौथे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्हें वनडे क्रिकेट में चार सौ या उससे ज्यादा का मैच खेलने का गौरव हासिल हुआ है। इस मैच से पहले उन्होंने अपने 399 मैचों में 13,739 रन बनाए जिसमें 21 शतक और 93 अर्धशतक भी लगाए हैं। वह अपनी टीम के संकटमोचक माने जाते हैं। बल्लेबाजी के अलावा वह टीम के लिए विकेटकीपिंग भी करते हैं।
संगकारा की 'मदद' से श्रीलंका के नाम मजबूत हुआ ये दुर्लभ कीर्तिमान
कुमार संगकारा की टीम के साथी खिलाड़ी महेला जयवर्धने भी 400 से ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। श्रीलंका के इस पूर्व कप्तान ने इस मैच से पहले 443 मैच खेले जिसमें 19 शतक और 77 अर्धशतक भी शामिल है। संगकारा के साथ इस वर्ल्ड कप में वह टीम से जुड़े हुए हैं। पिछले मैच में उन्होंने ही शतक लगाकर अफगानिस्तान जैसी टीम के हाथों हार से अपनी टीम को बचाया था।
संगकारा की 'मदद' से श्रीलंका के नाम मजबूत हुआ ये दुर्लभ कीर्तिमान
श्रीलंका के ही सनत जयसूर्या भी इस चार सौ या उससे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हैं। वनडे में आतिशी बल्लेबाजी को नई ऊचाइयों तक पहुंचाने वाले जयसूर्या ने अपने गजब के करियर में कुल 445 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 13,430 रन बनाए। वनडे में उनके नाम 28 शतक और 68 अर्धशतक दर्ज हैं। साथ ही उन्होंने 323 वनडे में विकेट भी झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 110 टेस्ट और 31 ट्वंटी-20 मैच भी खेले हैं।