फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बांग्लादेश के बाद कहीं जिम्बाब्वे में भी हार न जाए टीम इंडिया!

Wed, 01 Jul 2015 03:18 PM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 03:18 PM IST
विज्ञापन

बांग्लादेश के बाद कहीं जिम्बाब्वे में भी हार न जाए टीम इंडिया!

Some questions on team india s selection

बांग्लादेश ने जिस तरह से पाकिस्‍तान को हराया था उसके बाद तो बीसीसीआई ने सभी बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी पर जाने की योजना को रद्द करते हुए पड़ोसी मुल्क का दौरा करने का निर्देश दिया। हालांकि टीम इंडिया को इसका फायदा नहीं मिला और पहली बार उसे बांग्लादेश के हाथों न सिर्फ पहली बार 2 वनडे मैचों में हार मिली बल्कि वनडे सीरीज ही गंवा दी।

बांग्लादेश के बाद कहीं जिम्बाब्वे में भी हार न जाए टीम इंडिया!

Some questions on team india s selection

पहले 2 मैचों में हार के बाद टीम इंडिया ने तीसरे मैच में वापसी की और बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी और गेंदबाजी में जोरदार खेल दिखाया। बांग्लादेश से विदा होने से पहले तीसरा मैच जीतकर टीम इंडिया जीत की राह पर लौटती दिखी। इस छोटे से दौरे के बाद भारतीय टीम का अगला दौरा जिम्बाब्वे का है लेकिन इस दौरे के ‌लिए 7 बड़े खिलाड़ियों को छुट्टी ही दे दी गई।

बांग्लादेश के बाद कहीं जिम्बाब्वे में भी हार न जाए टीम इंडिया!

Some questions on team india s selection

जिम्बाब्वे दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने कप्तान धोनी और विराट कोहली समेत 7 बडे़ खिलाडि़यों को छुट्टी पर भेजने के बाद अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाते हुए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। भारत को इस दौरे में 5 मैच (3 वनडे और 2 टी-20) खेलने हैं। लेकिन चयनकर्ताओं के टीम में चयन के दौरान कई ऐसी बड़ी चूक हुई है जो भारत के लिए मुसीबत बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेश के बाद कहीं जिम्बाब्वे में भी हार न जाए टीम इंडिया!

Some questions on team india s selection
जानते हैं उन समस्याओं के बारे में जिसे चयनकर्ता टीम चुनते समय ठीक से आंकलन नहीं कर सके। अगर इसमें से भारतीय खिलाड़ी कहीं चूक गए तो जिस टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के पिछले दौरे पर वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था उसे इस बार संकट का सामना न करना पड़ जाए। बतौर क्रिकेट प्रेमी कोई भी नहीं चाहेगा कि जिम्बाब्वे में टीम को इन समस्याओं से रुबरु होना पड़े।
विज्ञापन

बांग्लादेश के बाद कहीं जिम्बाब्वे में भी हार न जाए टीम इंडिया!

Some questions on team india s selection

चयनकर्ताओं ने टीम में एक भी विशेषज्ञ विकेटकीपर नहीं रखा है। कप्तान धोनी खुद विकेटकीपर भी हैं लेकिन उनके नहीं जाने पर एक भी विशेषज्ञ विकेटकीपर को शामिल नहीं किया। यह एक शानदार मौका था कि टीम के लिए एक अगले विकेटकीपर की तलाश शुरू कर दी जाती। धोनी के बाद फिलहाल रिदिमान साहा टेस्ट में विकटकीपिंग करते हैं, लेकिन वनडे और टी-20 के लिए साहा के अलावा संजू सैमसन और नमन ओझा में से किसी को रखा जा सकता था टीम के साथ। लेकिन किसी को मौका नहीं दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed