एक नए वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर टीम इंडिया के कप्तान
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने का बेहतरीन मौका है।
एक नए वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर टीम इंडिया के कप्तान
कप्तान धोनी टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों में विकेटकीपिंग भी करते हैं और उन्होंने कार्डिफ वनडे में इंग्लैंड के 2 खिलाड़ियों को स्टंप्ड करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को स्टंप्ड आउट करने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
एक नए वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर टीम इंडिया के कप्तान
कप्तान धोनी ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे और टी-20) में मिलाकर 381 मैचों में 129 शिकार किए और उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के रिकॉर्ड की बराबरी की।
एक नए वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर टीम इंडिया के कप्तान
इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में अभी 3 और मैच खेले जाने हैं, ऐसे में कप्तान धोनी के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का बेहतरीन मौका है।
एक नए वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर टीम इंडिया के कप्तान
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 3 विकेटकीपरों ने ही स्टंपिंग करने में 'शतक' लगाया है। धोनी और संगकारा ने अब तक 129-129 स्टंपिंग किए, जबकि श्रीलंका के ही एक अन्य विकेटकीपर रोमेश कालुवितर्णा ने 101 स्टंप्ड किए।