फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहाली में खेली 2 पारी, एक में 187 और दूसरी में 0 रन

Thu, 05 Nov 2015 06:25 PM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 06:25 PM IST
विज्ञापन

मोहाली में खेली 2 पारी, एक में 187 और दूसरी में 0 रन

Shikhar Dhawan flops in Mohali test today
टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन के लिए मोहाली का मैदान बेहद खास है और उनके दिल के बेहद करीब भी। लेकिन आज उन्होंने खुद को और अपनी टीम को बेहद निराश कर दिया। बर्थडे ब्वॉय कैप्टन यानी विराट कोहली ने मोहाली टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया लेकिन यही धवन हैं जिन्होंने दूसरे ही ओवर में खराब शॉट खेलकर टीम की शुरुआत खराब कर दी।

मोहाली में खेली 2 पारी, एक में 187 और दूसरी में 0 रन

Shikhar Dhawan flops in Mohali test today
टीम के धाकड़ बल्लेबाज और ओपनर शिखर धवन ने आज से ढाई साल पहले ही इसी मैदान पर लंबे इंतजार को खत्म कराते हुए अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी और यह शुरुआत भी बेहद नायाब रही क्योंकि उन्होंने अपनी पहली ही पारी में 187 रन बना डाले थे। इस पारी के बाद उनका इसी मैदान पर यह दूसरी पारी थी।

मोहाली में खेली 2 पारी, एक में 187 और दूसरी में 0 रन

Shikhar Dhawan flops in Mohali test today
बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन ने 14 मार्च, 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज मोहाली के इसी मैदान पर किया था और क्या शुरुआत रही थी उनकी टेस्ट में। पहली ही पारी में 33 चौके और 2 छक्के की मदद से 187 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस पारी को इसलिए भी याद रखा जाता है क्योंकि उन्होंने 187 रन बनाने के लिए महज 174 गेंदें ही खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली में खेली 2 पारी, एक में 187 और दूसरी में 0 रन

Shikhar Dhawan flops in Mohali test today
मोहाली में खेले उस धमाकेदार पारी ने शिखर धवन की टीम इंडिया में जगह पक्की भी करा दी। लेकिन करीब ढाई साल के बाद जब टीम इंडिया इस मैदान पर अगला टेस्ट मैच खेलने आई तो धवन अपना खाता भी नहीं खोल सके।
विज्ञापन

मोहाली में खेली 2 पारी, एक में 187 और दूसरी में 0 रन

Shikhar Dhawan flops in Mohali test today
शिखर धवन ने अपने टेस्ट करियर में इस मैच से पहले 15 टेस्ट खेले हैं जिसमें 26 पारियों में उन्होंने 4 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 1158 रन बनाए थे। और वह टेस्ट में अपने बढ़िया फॉर्म में थे। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका में खेले गए दोनों टेस्ट मैचों में क्रमश: 173 और 134 रनों की पारी खेल शानदार शतक लगाया था। लेकिन इसके बाद चोटिल होने पर उन्हें मैदान से बाहर होना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed