होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड
वीरेंद्र सहवाग भले ही इस वर्ल्ड कप का हिस्सा न हों लेकिन उनके बनाए कई रिकॉर्ड ऐसे हैं जिसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए गौरव की बात होती है। ऐसा ही एक रिकॉर्ड बुधवार को उस समय टूट गया, जब पाकिस्तान के आतिशी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी क्रीज पर आते ही छक्का जड़ दिया। इस छक्के की मदद से अफरीदी ने सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ वनडे करियर में 8 हजार से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने वीरेंद्र सहवाग का सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ वनडे में 8 हजार रनों के आंकड़े को पार करने का रिकॉर्ड तोड़ा है। अफरीदी यूएई के खिलाफ मैच में महज 7 गेंद ही खेल सके लेकिन उन्होंने टीम की पारी के 50वें ओवर में अपनी दूसरी ही गेंद पर छक्का मारकर सहवाग का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। आइए, जानते हैं अफरीदी और सहवाग के अलावा सबसे तेज स्ट्राइक रेट वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने इस आंकड़े को छुआ।
होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड
सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाजों में भारत से 4 बल्लेबाज शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज हर्शल गिब्स 83.26 की स्ट्राइक रेट के साथ वनडे में सबसे तेज आठ हजार रन बनाने के मामले में 10वें पायदान पर हैं। उन्होंने अपने करियर में 240 पारियों में 8094 रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी का औसत है 36.13।
होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल सबसे तेज आठ हजार रन बनाने के मामले में नौवें पायदान पर हैं जिन्होंने 84.82 की औसत के साथ इस मुकाम को हासिल किया। उन्होंने अब तक 262 पारियों में 9139 रन बनाए हैं।
होली से पहले ही अफरीदी ने तोड़ दिया सहवाग का रिकॉर्ड
श्रीलंका के दिलशान तिलकरत्ने भी तेज पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 285 पारियों में 85.94 की औसत से 9530 रन बनाए हैं। और इस लिस्ट में आठवें पायदान पर हैं।