फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौंक गए न! अफरीदी हैं टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज

Mon, 30 Nov 2015 12:26 PM IST
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन

चौंक गए न! अफरीदी हैं टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज

Shahid Afridi becomes Most wicket taker in T20 internationals
क्रिकेटप्रेमियों के लिए यह खबर चौंकाने वाली हो सकती है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट के एक प्रारूप में सबसे सफल गेंदबाज के रूप में कोई गेंदबाज न होकर एक ऑलराउंडर है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर और कप्तान शाहिद अफरीदी इस समय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज के रूप में काबिज हैं।

चौंक गए न! अफरीदी हैं टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज

Shahid Afridi becomes Most wicket taker in T20 internationals
शाहिद अफरीदी इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ टी-20 क्रिकेट ही खेल रहे हैं और इसमें उनका प्रदर्शन भी बेहद शानदार रहा है। वह बल्ले से कमाल तो दिखाते ही हैं साथ में गेंदबाजी में भी टीम के लिए समय-समय पर विकेट लेते रहे हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

चौंक गए न! अफरीदी हैं टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज

Shahid Afridi becomes Most wicket taker in T20 internationals

दुबई में इंग्लैंड के खिलाफ 28 नवंबर को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 3 विकेट झटककर वह क्रिकेट के सबसे तेज प्रारूप में सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज बन गए। इंग्लैंड के जेम्स विंस का विकेट लेने के साथ ही उन्होंने यह उपलब्धि अपने नाम कर ली। उन्होंने इस मामले में अपनी ही टीम के फिरकी गेंदबाज सईद अजमल को पछाड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौंक गए न! अफरीदी हैं टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज

Shahid Afridi becomes Most wicket taker in T20 internationals
अपनी गेंदबाजी एक्शन के कारण विवादों में रहे सईद अजमल 64 टी-20 मैचों से 85 विकेट झटककर सबसे सफल गेंदबाज के रूप में चल रहे थे लेकिन अब इस लिस्ट में शाहिद अफरीदी नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 86 मैचों से 86 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में पहले 3 स्थान पर पाक गेंदबाजों का कब्जा है।
विज्ञापन

चौंक गए न! अफरीदी हैं टी-20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज

Shahid Afridi becomes Most wicket taker in T20 internationals
शाहिद अफरीदी के बाद टी-20 के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं सईद अजमल जिन्होंने 64 मैचों से 85 विकेट झटके। इसके बाद तीसरे पायदान पर पाक के ही तेज गेंदबाज उमर गुल हैं जिन्होंने 58 मैचों से 83 विकेट निकाले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed