दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा अपनी पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। पहली ही गेंद पर बोल्ड होने के कारण वह 'गोल्डन डक' बन गए। क्रिकेट में पहली ही गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाज को 'गोल्डन डक' कहा जाता है।
रोहित नए 'गोल्डन डक', जानें कितने तरह के होते हैं ये डक
'गोल्डन डक' क्रिकेट में काफी लोकप्रिय शब्द है जिसका प्रयोग कमेंट्रटर मैच के दौरान खूब करते हैं, लेकिन इसके अलावा कई और तरह के भी डक होते हैं जो अलग-अलग समय पर प्रयोग किए जाते हैं। आइए, जानते हैं क्रिकेट में प्रयोग किए जाने वाले इस खास शब्द (डक) के बारे में।
रोहित नए 'गोल्डन डक', जानें कितने तरह के होते हैं ये डक
रन आउट को छोड़कर क्रिकेट में पहली ही गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाज को 'गोल्डन डक' कहा जाता है। 'डायमंड डक' उस बल्लेबाज को कहा जाता है जो एक भी गेंद खेले बगैर ही रन आउट हो जाए। यह शब्द नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े बल्लेबाज के रन आउट होने पर प्रयोग में लाया जाता है। साथ ही वाइड गेंद पर स्टंप और रन आउट होने वाले बल्लेबाजों के लिए भी इसका प्रयोग किया जाता है।
रोहित नए 'गोल्डन डक', जानें कितने तरह के होते हैं ये डक
'गोल्डन डक' की तरह 'सिल्वर डक' और 'ब्रोंज डक' भी क्रिकेट में प्रयोग किए जाते हैं। 'सिल्वर डक' उस बल्लेबाज को कहते हैं अपनी दूसरी गेंद पर आउट हो जाता है। जबकि अपनी तीसरी गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाज को 'ब्रोंज डक' कहते हैं। हालांकि ये दोनों शब्द 'गोल्डन डक' की तरह बेहद लोकप्रिय नहीं हैं।
रोहित नए 'गोल्डन डक', जानें कितने तरह के होते हैं ये डक
किसी भी टीम की पारी की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज के आउट होने को 'गोल्डन डक', 'प्लेटिनम डक' या 'रॉयल डक' भी कहते हैं। हालांकि इसका प्रयोग क्षेत्र के आधार पर किया जाता है।