जब टी-शर्ट लपकने पर मिला पसंदीदा खिलाड़ी को चूमने का मौका
अगर आप मैच देखने जाए और इस बीच आपको यह ऑफर मिले कि आप अपने चहेते खिलाड़ी को चूमने का मौका हासिल कर सकते हैं। तो आपको कैसा लगेगा?
जब टी-शर्ट लपकने पर मिला पसंदीदा खिलाड़ी को चूमने का मौका
आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा ऐसे किसी ऑफर पर। लेकिन यह सच है। इस तरह का ऑफर मैच के दौरान महिला प्रशंसकों को मिला। पर इसके लिए शर्त यह थी कि जो भी महिला प्रशंसक खिलाड़ी की ओर से उतारे गए टी-शर्ट को लपक लेगी तो उसे खिलाड़ी के साथ किस करने का मौका मिलेगा।
जब टी-शर्ट लपकने पर मिला पसंदीदा खिलाड़ी को चूमने का मौका
यह पूरा वाकया हुआ इंग्लैंड में। दुनियाभर के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी इंग्लैंड में जमा है लेकिन अगले हफ्ते इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बुकिंघमशायर में एक मैच के दौरान यह ऑफर रखा गया था। मुकाबला था वर्ल्ड नंबर वन नोवाक जोकोविक और रिचर्ड गास्केट के साथ।
जब टी-शर्ट लपकने पर मिला पसंदीदा खिलाड़ी को चूमने का मौका
दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविक ने अचानक अपना टी-शर्ट निकाला और स्टेडियम में बैठे महिलाओं की ओर फेंक दिया।
जब टी-शर्ट लपकने पर मिला पसंदीदा खिलाड़ी को चूमने का मौका
नोवाक जोकोविच की हवा में उछाल कर फेंकी गई टी-शर्ट को दर्शकदीर्घा में बैठी एक महिला ने लपक लिया। गुलाबी ड्रेस पहने उस महिला प्रशंसक ने नोवाक जोकोविच की टी-शर्ट को लपकने के बाद उसे खुद पहन भी लिया। वह भी तब जब वह टी-शर्ट पसीने से भीगी हुई थी।