इसी शानदार कैच ने टीम इंडिया को किया जीत से दूर!
ये हैं सिडनी टेस्ट को बचाने वाले भारत के साहसिक बल्लेबाज। अजिंक्य रहाणे और भुवनेश्वर कुमार ने मैच के अंतिम 12 ओवर आराम से निकाल लिए। मैच ड्रॉ कराने के बाद खुशी-खुशी वापस पवेलियन लौटते भारतीय बल्लेबाज।
इसी शानदार कैच ने टीम इंडिया को किया जीत से दूर!
सिडनी टेस्ट के अंतिम दिन टी-ब्रेक से पहले मैच दोनों टीमों के लिए खुला था, लेकिन अंतिम सत्र में ऑस्ट्रेलिया ने जल्दी-जल्दी 4 विकेट झटककर जीत की राह पर जा रहे भारत को पटरी से उतार दिया। हालांकि भारत यह मैच ड्रॉ कराने में सफल रहा।
इसी शानदार कैच ने टीम इंडिया को किया जीत से दूर!
ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में जीत हासिल कर 2-0 की अजेय बढ़त ले रखी थी और यही स्कोर लाइन सीरीज की समाप्ति तक बना रहा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ जश्न मनाती ऑस्ट्रेलियाई टीम।
इसी शानदार कैच ने टीम इंडिया को किया जीत से दूर!
टी-ब्रेक के बाद लौटने पर भारतीय ओपनर मुरली विजय ने 80 रनों की पारी खेली। मुरली कप्तान विराट कोहली के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वह सीरीज में दूसरी बार शतक के करीब पहुंच कर अपना विकेट गंवा बैठे।
इसी शानदार कैच ने टीम इंडिया को किया जीत से दूर!
भारतीय ओपनर मुरली विजय सीरीज के पहले मैच में भी शतक से चूक गए थे। उस समय वह 99 रन पर आउट हो गए थे जबकि सिडनी टेस्ट के अंतिम दिन उन्होंने 80 रन बनाए और आराम से शतक की ओर जा रहे थे लेकिन खराब शॉट चयन ने उन्हें वापस पवेलियन भेज दिया।