मुरली विजय की 'गरमी' ने कंगारू गेंदबाजों को थकाया
ब्रिसबेन मैदान में भले ही भारतीय टीम कभी जीत हासिल न कर पाई हो बावजूद इसके अपनी टीम की हौसलाफजाई के लिए भारतीय दर्शक काफी संख्या में दिखे। बुध्ावार को भारतीय बल्लेबाजों की ओर से लगाए हर चौके का स्वागत उन्होंने कुछ इस अंदाज में दिया।
मुरली विजय की 'गरमी' ने कंगारू गेंदबाजों को थकाया
मुरली विजय और शिखर धवन ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन 56 रनों की साझेदारी कर भारत को ठोस शुरुआत दिलाई। गाबा में पिछली 21 टेस्ट पारियों के बाद किसी विदेशी ओपनिंग जोड़ी की यह पहली अर्धशतकीय साझेदारी है।
मुरली विजय की 'गरमी' ने कंगारू गेंदबाजों को थकाया
चेतेश्वर पुजारा को आउट करने के बाद अपनी खुशी जाहिर करते ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड एवं अन्य।
मुरली विजय की 'गरमी' ने कंगारू गेंदबाजों को थकाया
अजिंक्य रहाणे ने भी गाबा के मैदान पर जोरदार पारी खेली। पहले दिन का खेल खत्म होने के समय 70 से ज्यादा रन बना लिए थे और दूसरे दिन शतक के लिए मैदान पर उतरेंगे।
मुरली विजय की 'गरमी' ने कंगारू गेंदबाजों को थकाया
टीम इंडिया के ओपनर मुरली विजय ने विदेशी धरती पर किसी टेस्ट सीरीज में लगातार तीसरी बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया है। ब्रिसबेन टेस्ट की पहली पारी में 144 रन बनाने से पहले उन्होंने एडिलेड की दोनों पारियों (53, 99) में भी अर्धशतक लगाए थे।