'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या
'ब्लेड रनर' ऑस्कर पिस्टोरियस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेम्प की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गैर इरादतन हत्या का दोषी करार दिया गया है। इस वजह से अब उन्हें लंबा समय जेल में बिताना पड़ सकता है। वह पैरालंपिक के अलावा ओलंपिक में खेलने वाले दुनिया के एकमात्र एथलीट हैं।
'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या
एथलीट पिस्टोरियस पर प्रिटोरिया स्थित अपने घर पर 14 फरवरी 2014 को अपनी 29 साल की प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की टॉयलेट में गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना के समय वह अपने घर में रीवा के साथ थे। हालांकि उनका कहना है कि उन्होंने एक चोर की आहट सुनी थी और अनजाने में उनसे रीवा की हत्या हो गई। पिस्टोरियस ने 4.9एएम पिस्तौल से रीवा पर गोली चलाई थी।
'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या
यह तस्वीर है 14 फरवरी, 2013 की। हालांकि इस तस्वीर को 12 सितंबर को दक्षिण अफ्रीकी कोर्ट में पिस्टोरियस पर गैर इरादतन हत्या का मामला तय किए जाने के बाद जारी की गई। इसमें वह बंदूक भी दिख रही है जिससे गर्लफ्रेंड को गोली मारी गई थी। पूरे कमरे में फैले खून के अलावा मोबाइल फोन, बैट, लकड़ी के टुकड़े और तौलिए में भी खून लगा हुआ है
'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या
गर्लफ्रेंड की हत्या के बाद कमरे में फैले खून के पास एक बंदूक और मोबाइल फोन पड़ा हुआ था। यह 2013 में तस्वीर वेलेंटाइन डे के दिन यानी 14 फरवरी को हत्या के बाद ली गई।
'ब्लैड रनर' ने इसी बंदूक से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या
हत्या में इस्तेमाल की गई बंदूक। इस तस्वीर को कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश की गई थी। एथलीट को गैर इरादतन हत्या के मामले में 15 साल की जेल हो सकती है।