'डैडी' शतक लगाने वाले ये हैं वनडे के 9 किंग
वनडे में डैडी शतक बहुत कम ही लगते हैं। 150 या उससे ज्यादा के स्कोर को डैडी शतक माना जाता है। एक से ज्यादा बार ऐसा कारनामा करने वाले 9 तीसमारखां है। जानते हैं, उनके नाम।
'डैडी' शतक लगाने वाले ये हैं वनडे के 9 किंग
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हाशिम अमला इस क्रम में 9वें नंबर पर हैं। अमला के नाम सबसे जल्दी 2 हजार, 3 हजार, 4 हजार, 5 हजार और 6 हजार वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। अमला उन बेहद कम वनडे बल्लेबाजों में भी शामिल हैं जिनका वनडे में 50 से ऊपर का औसत है। इस बल्लेबाज ने 21 वनडे शतकों में 3 बार 150 से ज्यादा स्कोर बनाया है।
'डैडी' शतक लगाने वाले ये हैं वनडे के 9 किंग
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस इस क्रम में आठवें नंबर पर हैं। बांए हाथ के इस ओपनर बल्लेबाज 127 वनडे मैचों में कुल 6 सेंचुरी लगाई है। इसमें 50 प्रतिशत सेंचुरी (3 शतक) में उन्होंने निजी स्कोर 150 से ऊपर बनाया।
'डैडी' शतक लगाने वाले ये हैं वनडे के 9 किंग
सर डॉन ब्रेडमैन और श्रीलंका के कुमार संगकारा के बाद पूर्व कैरेबियाई बल्लेबाज ब्रायन लारा तीसरे टेस्ट बल्लेबाज हैं जिन्होंने 400 का एकल स्कोर खड़ा किया है। 299 वनडे मैचों में लारा 3 बार डैडी शतक लगा चुके हैं।
'डैडी' शतक लगाने वाले ये हैं वनडे के 9 किंग
श्रीलंका के ओपनर तिलकरत्ने दिलशान इस क्रम में छठे नंबर पर हैं। इस ओपनर का वनडे में बेस्ट स्कोर 161 नाबाद है। इस खतरनाक बल्लेबाज ने 3 बार डैडी शतक लगाया है।