ये हैं 12 हजार के 'क्लब' में शामिल 5 धुरंधर बल्लेबाज
नए साल की शुरुआत के साथ ही क्रिकेट में रिकॉर्ड बनने शुरू हो गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन श्रीलंका के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। वह टेस्ट क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।
ये हैं 12 हजार के 'क्लब' में शामिल 5 धुरंधर बल्लेबाज
बाएं हाथ के बल्लेबाज कुमार संगकारा ने विलिंगटन टेस्ट के पहले दिन अपनी पारी में अभी 5 रन ही जोड़े थे कि वह एक विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए। अभी पारी जारी है और उम्मीद है कि इस कीर्तिमान को एक शानदार शतक के साथ ऐतिहासिक बनाने की कोशिश करेंगे। आइए, जानते हैं कि इस कीर्तिमान को छूने वाले 5 धुरंधर बल्लेबाजों के बारे में।
ये हैं 12 हजार के 'क्लब' में शामिल 5 धुरंधर बल्लेबाज
श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाज कुमार संगकारा टेस्ट क्रिकेट में 12 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के क्लब में शामिल होने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 130 टेस्ट मैचों की 224 पारियों में 12,028 रन बनाए। साथ ही अपने करियर में उन्होंने 37 शतक भी ठोके। उनके और आगे जाने की संभावना है क्योंकि वह अभी क्रिकेट खेल रहे हैं।
ये हैं 12 हजार के 'क्लब' में शामिल 5 धुरंधर बल्लेबाज
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे पायदान पर हैं। 164 टेस्ट मैचों की 286 पारियों में उन्होंने 13,288 रन बनाए। इस दौरान द्रविड़ ने 36 शतक भी ठोके। उनकी बल्लेबाजी का औसत रहा 52.31।
ये हैं 12 हजार के 'क्लब' में शामिल 5 धुरंधर बल्लेबाज
दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ आलराउंडर जैक्स कैलिस भी इस फेहरिस्त में हैं और तीसरे नंबर पर हैं। 166 टेस्ट मैचों की 280 पारियों में 55.37 की औसत से 13,289 रन बनाए। वह इस सूची में द्रविड़ से महज एक रन से आगे हैं। उन्होंने टेस्ट में 45 शतक ठोके हैं।