फुस्स हुए बल्लेबाज, 3 दिन में गिरे 40 विकेट और एक भी फिफ्टी नहीं
भले ही इस टर्निंग पिच पर बल्लेबाजी करना आसान न रहा हो लेकिन भारत और दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में 2-2 छक्के लगे। अफ्रीकी टीम ने दोनों ही पारियों में 2-2 छक्के लगाए। हालांकि टीम इंडिया दूसरी पारी में एक ही छक्का लगा सकी।
फुस्स हुए बल्लेबाज, 3 दिन में गिरे 40 विकेट और एक भी फिफ्टी नहीं
दक्षिण अफ्रीका की टीम भले ही नागपुर टेस्ट के साथ-साथ यह सीरीज ही हार गई हो, लेकिन उसके लिए अच्छी बात यह है कि पूरी सीरीज में नाकाम रहे कप्तान हाशिम अमला ने इस मैच से फॉर्म में वापसी कर ली। दूसरी पारी में उन्होंने साहसिक बल्लेबाजी करते हुए 167 गेंदें खेली जो मैच में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज बन गए।
फुस्स हुए बल्लेबाज, 3 दिन में गिरे 40 विकेट और एक भी फिफ्टी नहीं
किसी भी टेस्ट मैच में किसी भी टीम को 2 बार बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है। अफ्रीकी टीम के पुछल्ले बल्लेबाज इमरान ताहिर को लगातार 2 दिन नाइटवॉचमैन के रूप में क्रीज पर आना पड़ा और दोनों ही अवसर पर वह उसी दिन आउट हो गए।
फुस्स हुए बल्लेबाज, 3 दिन में गिरे 40 विकेट और एक भी फिफ्टी नहीं
टीम इंडिया ने नंबर वन फिरकी गेंदबाज ने नागपुर टेस्ट में 12 विकेट लेकर इस साल विकेटों की फिफ्टी (53) लगा दी। साथ ही उन्होंने अफ्रीकी टीम के एक ओपनर को सीरीज में लगातार 5 बार अपना शिकार बनाने का कारनामा कर दिखाया। उन्होंने वान जिल स्टेन को सीरीज में खेली गई सभी 5 पारियों में अपना शिकार बनाया।
फुस्स हुए बल्लेबाज, 3 दिन में गिरे 40 विकेट और एक भी फिफ्टी नहीं
फिरकी गेंदबाजी के आगे बल्लेबाजों को इस पिच पर बड़ी पारी खेलने के लिए संघर्ष करना पड़ा। दोनों ही टीमों के 7 बल्लेबाजों ने 30 का आंकड़ा छुआ लेकिन कोई भी 40 के पार नहीं जा सका। इनमें 3 बल्लेबाज तो 39 रन पर ही आउट हो गए।