फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्मस्थल में फेंका मांस, सुलगने से बचा ये गांव

Sat, 28 Nov 2015 11:56 AM IST
Updated Sat, 28 Nov 2015 11:56 AM IST
विज्ञापन

धर्मस्थल में फेंका मांस, सुलगने से बचा ये गांव

communal tension after through meat on religious place

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में देहात थाना क्षेत्र का गांव तेलीपुरा माफी एक बार फिर सुलगने से बच गया। बृहस्पतिवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक धर्मस्थल में मांस फेंक दिया। इससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। डीएम, एसपी और तीन थानों की पुलिस ने स्थिति को संभाला। पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। तनाव के मद्देनजर एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

ब्यूरो/अमर उजाला, कैलसा/अमरोहा।

Trending Videos

धर्मस्थल में फेंका मांस, सुलगने से बचा ये गांव

communal tension after through meat on religious place

देहात थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा में एक धर्मस्थल है। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे कुछ लोग यहां पहुंचे तो आंगन में मांस के कई टुकड़े और एक स्थान पर पॉलीथिन में मांस पड़ा था। सूचना पर एसओ फोर्स के मौके पर पहुंचे और मांस को एकत्र कराकर कब्जे में ले लिया। तुरंत ही धार्मिक स्थल की धुलाई करा दी गई। यह खबर सुनते ही मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए और तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

धर्मस्थल में फेंका मांस, सुलगने से बचा ये गांव

communal tension after through meat on religious place

सीओ सिटी शील कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल करने का प्रयास किया। लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा था। सूचना पर डीएम वेद प्रकाश, एसपी संजीव त्यागी, एडीएम एमए अंसारी, एएसपी विजय गौतम, सीओ धनौरा मोहन लाल के अलावा अमरोहा, डिडौली पुलिस भी मौके बुला ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मस्थल में फेंका मांस, सुलगने से बचा ये गांव

communal tension after through meat on religious place

अधिकारियों ने उत्तेजित लोगों को किसी तरह समझाकर शांत किया। मांस को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। पुलिस ने गांव के चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने धार्मिक उन्माद फैलाने की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed