{"_id":"49ae2bfac40d36317c4c1a8cf882641a","slug":"ms-dhoni-very-close-to-5-record-vs-sa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास
Thu, 01 Oct 2015 03:58 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका की टीम 72 दिन के भारतीय दौरे पर है। इस दौरे की शुरुआत 2 अक्टूबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज से हो रही है। सीमित ओवरों के मुकाबले में टीम इंडिया की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में है। धोनी जब लंबी छुट्टी के बाद मैदान पर उतरेंगे तो वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच से ही ऐसा रिकॉर्ड बना देंगे जो इससे पहले कभी नहीं बना।
पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास
2 of 8
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी वनडे और टी-20 क्रिकेट ही खेल रहे हैं। अफ्रीकी टीम के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के जरिए धोनी के पास 5 रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है।
पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास
3 of 8
पहला, कप्तान धोनी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आज तक एक भी फिफ्टी नहीं लगाई है। 3 मैचों की सीरीज में उनके पास करियर में अपनी पहली फिफ्टी मारने का शानदार मौका है। अब तक टी-20 में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही है नाबाद 48 रनों की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास
4 of 8
दूसरा, महेंद्र सिंह धोनी टी-20 में एक हजार रन बनाने के बेहद करीब हैं लेकिन सीरीज में इस मुकाम को छूने के लिए उन्हें लगातर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। 50 टी-20 मैचों में धोनी ने 849 रन बनाए हैं। एक हजार रन बनाने के लिए 151 रन और बनाने हैं जो इस सीरीज में वह कर सकते हैं।
विज्ञापन
पहले ही मैच में कप्तान धोनी लगाएंगे 'फिफ्टी', बनेगा अनोखा इतिहास
5 of 8
तीसरा, धोनी टीम इंडिया के विकेटकीपर भी हैं और उन्होंने वनडे और टी-20 में कुल 96 बार स्टंपिंग किया है। 3 टी-20 और 5 वनडे मैच मिलाकर वह 4 बल्लेबाजों को स्पंप्ड करते हैं तो स्टंपिंग की सेंचुरी लगा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।