धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
भारतीय वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग एक साथ लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर उतरे। लंदन के ओवल में खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और मैच का निर्णय अंतिम ओवर में निकला।
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
ओवल में 20 हजार दर्शकों के बीच खेले गए मुकाबले में जर्बदस्त संघर्ष देखने को मिला। यह टी-20 मुकाबला हुआ हेल्प ऑफ हीरोज इलेवन और रेस्ट ऑफ द वर्ल्ड इलेवन के बीच। इस मैच के हीरो रहे ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले भारतीय कप्तान धोनी जिन्होंने अपनी टीम को अंतिम ओवर में जीत दिलाई।
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
टी-20 मुकाबला उन ब्रिटिश सैनिकों के कल्याण के लिए चंदा एकत्र कराने के वास्ते कराया गया था जो ड्यूटी पर रहने के दौरान घायल हो गए थे। धोनी और वीरेंद्र सहवाग हेल्प ऑफ हीरोज इलेवन की टीम से खेल रहे थे और उनकी ही टीम मैच की विजेता बनी।
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
दोनों टीमों में विश्व के कई बड़े सितारे खेल रहे थे और दर्शकों में इन खिलाड़ियों को खेलते देखने की बड़ी उत्सुकता थी।
धोनी ने अंतिम ओवर में दिलाई जीत, वीरू ने भी खेली शानदार पारी
हेल्प ऑफ हीरोज इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोरदार शुरुआत की। मैथ्यू हेडन और ग्रीम सि्मथ ने पारी की शुरुआत की। सि्मथ चौथे ओवर में ही आउट हो गए। इसके बाद ब्रायन लारा क्रीज पर आए। हेडन पहले 10 ओवर तक क्रीज पर रहे, लेकिन ग्रीम स्वान और विकेटकीपर धोनी ने मिलकर हेडन को आउट कर दिया। इस तरह से टीम का स्कोर रहा 11 ओवर में 2 विकेट पर 76 रन।