फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाक खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ धोनी ने रचा एक और कीर्तिमान

Thu, 24 Dec 2015 05:05 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 05:05 PM IST
विज्ञापन

पाक खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ धोनी ने रचा एक और कीर्तिमान

MS Dhoni sets new Asian record In Cricket
टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के करियर के लिहाज से यह साल बेहद अच्छा नहीं रहा है लेकिन साल खत्म होने से पहले एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पाक खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ धोनी ने रचा एक और कीर्तिमान

MS Dhoni sets new Asian record In Cricket
महेंद्र सिंह धोनी 8 साल बाद घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलने उतरे हैं लेकिन टीम को उम्मीद भी थी कि उनका बल्ला जमकर बोलेगा जो टीम के लिए फायदेंद साबित होगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं। हालांकि विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप-स्टेज में पहले स्थान पर रहने के बाद झारखंड क्वार्टर फाइनल में दिल्ली के हाथों हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। लेकिन इस मैच से धोनी ने क्रिकेट में अपनी सफलता का एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पाक खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ धोनी ने रचा एक और कीर्तिमान

MS Dhoni sets new Asian record In Cricket
विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने पाक विकेटकीपर कामरान अकमल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा स्टंप करने के मामले में एशियाई क्रिकेट के सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं। इसके लिए उन्होंने टीम इंडिया में अपने साथी और दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को स्टंप आउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ धोनी ने रचा एक और कीर्तिमान

MS Dhoni sets new Asian record In Cricket

विकेटकीपर धोनी ने पेशेवर करियर में शिखर धवन के रूप में अपना 208वां स्टंपिंग किया। इस मामले में उन्होंने कामरान अकमल को पीछे छोड़ा है। श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगकारा सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने के मामले में एशियाई विकेटकीपर के रूप में तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 204 स्टंपिंग की है।

विज्ञापन

पाक खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ धोनी ने रचा एक और कीर्तिमान

MS Dhoni sets new Asian record In Cricket
धोनी ने अपने करियर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 137 स्टंप किए हैं जिसमें 38 टेस्ट में, 88 वनडे में और 11 स्टंपिंग टी-20 में किए हैं। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंप करने के मामले में कुमार संगकारा के बाद दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 139 बार (99 टेस्ट, 20 वनडे और 20 टी-20) स्टंपिंग किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed