सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में बहुत पीछे हैं धोनी
महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे में टीम इंडिया को जीत दिलाकर अपनी कप्तानी में टीम को 91वें मैच में जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही वह भारतीय टीम के सबसे सफल वनडे कप्तान बन गए हैं।
सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में बहुत पीछे हैं धोनी
कप्तान धोनी ने भले ही मोहम्मद अजहरुद्दीन के 90 मैचों में जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन वह वनडे क्रिकेट में सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में अभी भी काफी पीछे हैं।
सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में बहुत पीछे हैं धोनी
आइए, जानते हैं कि वर्ल्ड क्रिकेट में धोनी को सबसे सफल वनडे कप्तान बनने की रेस अभी किस-किस को पीछे छोड़ना है।
सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में बहुत पीछे हैं धोनी
ग्रीम स्मिथ, दक्षिण अफ्रीका के सफलतम कप्तानों में गिने जाते हैं। फिलहाल वह संन्यास ले चुके हैं। लेकिन उससे पहले उन्होंने 2003 से 2011 के बीच अफ्रीकी टीम के लिए 150 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 92 में जीते और 51 मैच हारे। हार-जीत का उनका औसत 64.23 प्रतिशत है।
सबसे सफल कप्तान बनने की रेस में बहुत पीछे हैं धोनी
स्टीफन फ्लेमिंग, जो 1997 से 2007 तक न्यूजीलैंड के कप्तान रहे। उन्होंने 218 वनडे मैचों में कीवी टीम की अगुवाई की जिसमें 98 में जीत हासिल की और 106 मैच हारे। उनकी हार-जीत का औसत 48.04 फीसदी है।