वर्ल्ड कप में इन दिग्गजों को 'किस्मत' ने दिया धोखा
वर्ल्ड कप के ऐसे क्रिकेटर जिन्होंने अपने दम पर कई बार टीम को जीत दिलाई। कई बार अपनी टीम के लिए संजीवनी का काम किया लेकिन वर्ल्ड कप में इनकी किस्मत हर बार इनसे रूठी रही। जानते हैं उन क्रिकेटरों के बारे में
वर्ल्ड कप में इन दिग्गजों को 'किस्मत' ने दिया धोखा
दक्षिण अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज एलेन डोनाल्ड की घातक गेंदबाजी अपने समय में काफी मशहूर थी। उन्हें विपक्षी टीम के शीर्ष क्रम को जल्दी पवेलियन भेजने में महारथ हासिल थी। लेकिन इनकी किस्मत भी वर्ल्ड कप में अच्छी नहीं रही है। 1992 में बारिश के कारण मैच रद्द होने, 1999 में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव का कैच छोड़ने और मैच टाई होने की वजह से वह अपनी टीम वर्ल्ड चैंपियन बनाने से चूक गई।
वर्ल्ड कप में इन दिग्गजों को 'किस्मत' ने दिया धोखा
वेस्टइंडीज टीम के कर्टली एम्ब्रोस अपने समय के महान गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। अपनी सटीक लाइन और लेंथ गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करने में उन्हें महारथ हासिल थी। बेहतरीन गेंदबाजी करने के बावजूद वह ब्रॉयन लारा और कोर्टनी वॉल्श की तरह ख्ाुद के बूते टीम को विश्व विजेता नहीं बना सके।
वर्ल्ड कप में इन दिग्गजों को 'किस्मत' ने दिया धोखा
दक्षिण अफ्रीका का एक और अनलकी खिलाड़ी। मैदान में बिजली की फूर्ती से गेंद को लपकने वाले जोंटी रोड्स कई बार बल्लेेबाजी में भ्ाी टीम के लिए संजीवनी का भी काम कर चुके है। इसके बावजूद वह टीम को एक बार भी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बना सके।
वर्ल्ड कप में इन दिग्गजों को 'किस्मत' ने दिया धोखा
पाकिस्तानी टीम के महान गेंदबाज वकार यूनिस की किस्मत उस वक्त रूठ गई थी जब 1992 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड वर्ल्ड कप के दौरान चोट लगने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। 1992 का वर्ल्ड कप इमरान खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने जीता है।