टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?
वर्ल्ड कप शुरू होने में अब महज 9 दिन शेष रह गए हैं। सभी टीमों ने क्रिकेट के इस महाकुंभ से पहले अपने-अपने अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिए हैं और अब टीमें वर्ल्ड कप में चुनौती पेश करने की तैयारी में जुट गई हैं। हम आपको यहां एक दिलचस्प रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो है वनडे में एक टीम की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड।
टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?
पाकिस्तान के खिलाफ नेपियर में खेले गए वनडे मैच में न्यूजीलैंड की ओर से 2 शतक ठोकें गए। इन 2 शतकों के दम पर न्यूजीलैंड टीम ने वनडे क्रिकेट में शतकों का शतक लगाने का कारनामा कर दिखाया। आइए, जानते हैं कि न्यूजीलैंड से पहले किन-किन टीमों ने वनडे में शतकों का शतक जमाए हैं। गजब की बात यह है कि इस लिस्ट में टीम इंडिया के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। (विवरण- चढ़ते क्रम में)
टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्ड कप से पहले खेले गए 2 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने शतकों का शतक (100 शतक) लगा दिया। वह ऐसा करने वाली दुनिया की आठवीं टीम बन गई है। ये 2 शतक केन विलियम्सन और रॉस टेलर ने लगाए।
टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?
वनडे क्रिकेट में शतकों के शतक के मामले में सातवें पायदान पर है इंग्लैंड की टीम। इंग्लैंड ने अब तक यानी वर्ल्ड कप से पहले त्रिकोणीय सीरीज तक कुल 121 शतक जमाए हैं। इस लिहाज से दुनिया को क्रिकेट का खेल देने वाली यह टीम भारत से कोसों दूर है।
टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे आप?
पिछले वर्ल्ड कप की उपविजेता श्रीलंका को इस बार खिताब का प्रवल दावेदार तो नहीं माना जा रहा लेकिन उसकी टीम में कई ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं जो बड़ी पारियां खेलने यानी शतक लगाने में माहिर हैं। श्रीलंका शतकों के शतक के मामले में पांचवें नंबर पर है और उसकी ओर से 149 शतक लगे हैं।