2015 के सफल 10 टेस्ट गेंदबाज जिन्होंने झटके सबसे ज्यादा विकेट
पिछले दिनों हमने 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बताया था और आज हम आपको इस साल के सबसे सफल 10 गेंदबाजों के बारे में बताएंगे। इन 10 गेंदबाजों की लिस्ट में सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज ही शामिल है।
(विवरण- चढ़ते क्रम में)
2015 के सफल 10 टेस्ट गेंदबाज जिन्होंने झटके सबसे ज्यादा विकेट
क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप टेस्ट में साल 2015 में सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में 10वें पायदान पर इंग्लैंड के मोइन अली हैं जिन्होंने इस साल 9 टेस्ट मैच खेले और 15 पारियों में 23 विकेट झटके हैं।
2015 के सफल 10 टेस्ट गेंदबाज जिन्होंने झटके सबसे ज्यादा विकेट
टेस्ट में साल 2015 में सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में संयुक्त रूप से 10वें पायदान पर इंग्लैंड के मोइन अली के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया के मिचेल जॉनसन भी हैं जिन्होंने इस साल 7 टेस्ट मैच खेले और 13 पारियों में 23 विकेट निकाले हैं।
2015 के सफल 10 टेस्ट गेंदबाज जिन्होंने झटके सबसे ज्यादा विकेट
साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में आठवें पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज नाथन ल्योन हैं जिन्होंने इस साल 8 टेस्ट मैच खेले और 15 पारियों में 28 विकेट झटके हैं।
2015 के सफल 10 टेस्ट गेंदबाज जिन्होंने झटके सबसे ज्यादा विकेट
साल 2015 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में सातवें पायदान पर भारत के फिरकी गेंदबाज आर अशि्वन हैं जिन्होंने इस साल सिर्फ 5 टेस्ट मैच खेले और 10 पारियों में 31 विकेट झटकने में सफल रहे हैं।