वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
क्रिकेट के 11वें वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले खत्म हो चुके हैं और अब 2 दिन बाद नॉकआउट दौर के मुकाबले शुरू होने वाले हैं। लीग चरण में मुकाबलों की बात की जाए तो कई बल्लेबाजों ने जमकर बल्लेबाजी की और मनमाफिक अंदाज में रन बटोरे। 42 मुकाबलों में कुल 33 शतक लगे जो रिकॉर्ड है और यह भी बतातार है कि अब तक यह टूर्नामेंट बल्लेबाजों के लिए कितना खास रहा।
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
यह वर्ल्ड कप संभवतः बल्लेबाजों के धूमधड़ाके के लिए याद किया जाएगा। जिस हिसाब से शतक लगे हैं उससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार तो शतक बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बेहद आसान रहा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है किसी भी शतक को कमतर आंका नहीं जा सकता। आइए, जानते हैं कि लगातार शतक ठोंककर वर्ल्ड कप के आधे सफर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में आगे कौन-कौन से बल्लेबाज चल रहे हैं। शीर्ष 10 बल्लेबाजों पर एक नजर।
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
वर्ल्ड कप में अब तक के सफर में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला 10वें स्थान पर चल रहे हैं। उन्होंने 6 मैचों में कुल 307 रन बनाए जिसमें उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा है 159 रनों का।
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
नौंवें पायदान पर जिस बल्लेबाज ने कब्जा जमाया है वो चौंकाने वाला नाम है। सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शीर्ष 10 बल्लेबाजों में यही एकमात्र ऐसा बल्लेबाज है जो एसोसिएट टीम से है। यूएई के शाइमन अनवर जिन्होंने 6 मैचों में कुल 311 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया। हालांकि उनकी टीम अगले दौर में नहीं पहुंच सकी है इसलिए टूर्नामेंट के खत्म होने तक उनके टॉप 10 से बाहर होने की संभावना बढ़ गई है।
वर्ल्ड कप में जमकर रन बनाने वाले ये रहे 10 बल्लेबाज
पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक जो अंतिम लीग मैच में हिटविकेट हो गए थे वह सर्वाधिक रन बनाने के मामले में आठवें पायदान पर हैं। हक ने 6 मैचों में 4 अर्धशतकीय पारियों की बदौलत कुल 316 रन बनाए है।