धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
न्यूजीलैंड दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम है जिसने साल की शुरुआत वनडे मैच से की और अंत भी वनडे से ही किया। हालांकि इन दोनों मैचों में अंतर यह रहा कि साल के पहले मैच (पाकिस्तान के खिलाफ) में उसे जीत मिली तो साल के अंतिम दिन (श्रीलंका के खिलाफ) उसे हार। लेकिन हार के बावजूद न्यूजीलैंड के लिए एक रिकॉर्ड ऐसा बना कि जो इससे पहले उसकी ओर से कभी भी नहीं बना था।
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
साल 2015 न्यूजीलैंड टीम के लिए बेहद शानदार रहा और उसने अपने घर में 12 वनडे मैच जीते हैं, लेकिन 31 दिसंबर को श्रीलंका ने हराकर उसकी जीत के रथ को रोक दिया। हालांकि साल 2015 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शीर्ष 7 बल्लेबाजों में उसके एक-दो नहीं बल्कि 3 बल्लेबाज शामिल हैं। इस लिस्ट में टीम इंडिया का एक भी बल्लेबाज शामिल नहीं है।
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
वनडे में साल 2015 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें पायदान पर हैं इंग्लैंड के वनडे कप्तान इयोन मोर्गन। मोर्गन ने इस साल 23 मैचों में 2 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 967 रन बनाए हैं।
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
वनडे में साल 2015 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में छठे पायदान पर हैं न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज रॉस टेलर। टेलर ने इस साल 25 मैचों में 4 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 1046 रन बनाए हैं।
धूम-धड़ाके से खत्म हुआ 2015 का क्रिकेट, ये रहे वनडे 'किंग'!
सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर हैं दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला। अमला भले ही टेस्ट में नाकाम रहे हों लेकिन वनडे में उन्होंने खूब रन बनाए और 23 मैचों में 50.57 की औसत से 1062 रन बना डाले।