ये हैं 2015 के 7 क्रिकेटर्स जिन्हें सामने देख बल्लेबाज खूब 'डरे'
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ज्यादातर बात या तो बल्लेबाजों की होती है या फिर गेंदबाजों की। लेकिन मैदान पर इन दोनों के अलावा एक और क्षेत्र है जो मुकाबले के दौरान लगातार सक्रिय रहता है और परिणाम भी बहुत कुछ उसके ही खेल पर निर्भर करता है। यहां बात हो रही है क्षेत्ररक्षण की न कि विकेटकीपर्स की।
ये हैं 2015 के 7 क्रिकेटर्स जिन्हें सामने देख बल्लेबाज खूब 'डरे'
ये क्षेत्ररक्षण ही होते हैं जो नाजुक मोड़ पर या मैच के किसी भी समय एक शानदार कैच लपककर मैच का रुख पलट भी देते हैं। ये 7 क्षेत्ररक्षण ऐसे हैं जिन्होंने इस साल सबसे ज्यादा कैच लपके यानी कि बल्लेबाज शॉट खेलने के दौरान इस बात का ध्यान जरूर रखता होगा कि यह शॉट इनके पास न जाए।
ये हैं 2015 के 7 क्रिकेटर्स जिन्हें सामने देख बल्लेबाज खूब 'डरे'
क्रिकेट के किसी भी मुकाबले में क्षेत्ररक्षण का अहम योगदान होता है और एक कैच भी मैच में निर्णायक साबित हो जाता है। हम बात करने जा रहे हैं खेल के इस कम चर्चित श्रेणी के बारे में। आइए, जानते हैं कि साल 2015 में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में मिलाकर सबसे ज्यादा किस क्षेत्ररक्षक ने लपके हैं। (विवरण- चढ़ते क्रम में और 16 दिसंबर, 2015 से पहले का)
ये हैं 2015 के 7 क्रिकेटर्स जिन्हें सामने देख बल्लेबाज खूब 'डरे'
साल 2015 में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा कैच लपकने के मामले में सातवें पायदान पर हैं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ। कंगारू कप्तान ने इस साल कुल 19 कैच लपके हैं। इस 19 में 13 टेस्ट और 6 वनडे मैच में लपके हैं।
ये हैं 2015 के 7 क्रिकेटर्स जिन्हें सामने देख बल्लेबाज खूब 'डरे'
सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में छठे नंबर पर आते हैं दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स। डीविलियर्स ने साल 2015 में कुल 20 कैच लपके जिसमें टेस्ट में 6, वनडे 9 और टी-20 में 5 कैच लपके हैं।