41 की उम्र में मिस्बाह ने जमाया शतक, बने पहले एशियाई बल्लेबाज
40 के पार होते ही पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक का बल्ला खूब चल रहा है। अब 41 की उम्र में भी उन्होंने शतक ठोंक दिया जो पहले एशियाई बल्लेबाज हो गए हैं।
41 की उम्र में मिस्बाह ने जमाया शतक, बने पहले एशियाई बल्लेबाज
दुबई में खेले जा रहे टेस्ट मैच में कप्तान मिस्बाह उल हक (102) की शतकीय पारी की मदद से पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन चार विकेट पर 282 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। मिस्बाह ने पांचवें विकेट पर असद शफीक के साथ पांचवें विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी भी की।
41 की उम्र में मिस्बाह ने जमाया शतक, बने पहले एशियाई बल्लेबाज
मिस्बाह ने इस शतक के साथ कप्तान के रूप में अपना सातवां शतक लगाते हुए इंजमाम उल हक के रिकॉर्ड की बराबरी की। मिस्बाह ने 70वीं पारी में अपना सातवां शतक जड़ा जिसमें उनके 26 अर्धशतक हैं। इससे पहले यूनुस खान (56) ने अपनी 30वीं अर्धशतकीय पारी खेली।
41 की उम्र में मिस्बाह ने जमाया शतक, बने पहले एशियाई बल्लेबाज
कप्तान मिस्बाह उल हक की उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है वैसे ही उनकी बल्लेबाजी में निखार आता जा रहा है। 40 के पार पहुंच चुके मिस्बाह ने जीवन के 40 वसंत देखने के बाद 4 टेस्ट शतक जमा चुके हैं।
41 की उम्र में मिस्बाह ने जमाया शतक, बने पहले एशियाई बल्लेबाज
मिस्बाह 40 के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने के मामले में दूसरे नबंर पर पहुंच गए हैं। जैक हॉब्स ने 40 के पार जाकर 8 शतक लगाए थे। इन दोनों के अलावा 4 अन्य बल्लेबाजों वावरिक आर्मस्ट्रांग, ज्यॉफ बॉयकॉट, टॉम ग्रेवने और पैस्टी हैंड्रेन ने 3-3 शतक ठोंके हैं।