मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से
टीम इंडिया में इस समय ढेरों सितारे हैं, लेकिन लाला अमरनाथ संभवतः ऐसे पहले क्रिकेटर हैं जिन्हें भारतीय क्रिकेट का पहला हीरो माना जा सकता है। आज उनकी 104वीं जयंती है। उनका जन्म 11 सितंबर, 1911 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था।
मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से
पूर्व कप्तान लाला अमरनाथ का करियर जितना शानदार रहा, उतना ही विवादित भी रहा। इंग्लैंड गए लाला को उनके ही कप्तान ने अनुशासनहीनता के कारण वापस भेज दिया था। जरूर पढ़िए, इस महान क्रिकेटर के जन्मदिन के अवसर पर उनकी क्रिकेट जीवन से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें।
मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से
लाला अमरनाथ टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले न सिर्फ भारत के बल्कि एशिया के भी पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह शतक मुंबई के जिमखाना ग्राउंड पर इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के तीसरे दिन 17 दिसंबर 1933 को लगाया था। उन्होंने दूसरी पारी में 118 रनों की पारी खेली। (फोटो-विकिपीडिया)
मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से
लाला अमरनाथ का यह शतक इस लिहाज से भी खास था क्योंकि यह उनका पहला टेस्ट मैच भी था और दोनों ही पारियों में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा स्कोर किया। हालांकि दूसरी पारी में खेली गई उनकी शतकीय पारी टीम को हार से टाल नहीं सकी। भारत यह मैच 9 विकेट से हारा था। उन्होंने पहली पारी में भी अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 38 रन बनाए।
मिलिए, ब्रेडमेन को हिटविकेट आउट करने वाले भारतीय से
लाला न सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाज थे बल्कि वह गजब के गेंदबाज भी रहे। उन्होंने 1946 में इंग्लैंड दौरे के दौरान एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 5-5 विकेट झटके थे। साथ ही 3 बार 4-4 विकेट भी निकाले।