टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय
विराट कोहली इंग्लैंड दौरे में लगातार फ्लॉप रहे और ढाई महीने तक संघर्ष करने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टी-20 मुकाबले में उनका बल्ला चल निकला और अर्धशतक ठोक दिया। इस मैच में उन्होंने 66 रनों की पारी खेली।
टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय
टॉप 10 भारतीय बल्लेबाज
विराट कोहली की इस पारी से न सिर्फ उनका आत्मविश्वास वापस लौटा होगा, बल्कि वह ट्वंटी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। आइए, जानते हैं क्रिकेट के इस फटाफट संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में।
टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय
इरफान पठान (10)
इरफान पठान भले ही लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हों, लेकिन वह टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में 10वें पायदान पर हैं। पठान ने 24 मैचों की 14 पारियों में 172 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर है नाबाद 33 रन।
स्ट्राइक रेट-119.44।
टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय
अजिंक्य रहाणे (9)
टीम इंडिया के उभरते बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे इस मामले में नौंवें स्थान पर हैं। अब तक उन्होंने 11 मैचों में कुल 236 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया। उनका सर्वाधिक स्कोर है 61 रन।
स्ट्राइक रेट-118।
टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय
युसूफ पठान (8)
इरफान पठान के बड़े भाई युसूफ पठान टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में आठवें पायदान पर आते हैं। उन्होंने 22 मैचों की 18 पारियों में 236 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर है नाबाद 37 रन। स्ट्राइक रेट-146.58।