जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में
अमेरिका की प्रतिष्ठित मैगजीन फोर्ब्स ने टेनिस जगत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की है। शीर्ष 10 रईस खिलाड़ियों में 5 पुरुष और 5 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में
फोर्ब्स ने अमीर टेनिस खिलाड़ियों की सूची तैयार करने के लिए पिछले साल जुलाई से लेकर इस साल जून तक की कमाई का आकलन किया है। जिसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड 17 ग्रैंड स्लैम जीत चुके रोजर फेडरर पहले पायदान पर बने हुए हैं।
जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में
रोजर फेडरर भले ही इस साल अब तक कोई ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीत सके हों, लेकिन वह अभी भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ियों की सूची में नंबर वन बने हुए हैं। उनकी कमाई लगभग 3 अरब, 39 करोड़ 95 लाख रुपए से ज्यादा है।
जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में
चोट के कारण यूएस ओपन से दूर रहने वाले स्पेन के राफेल नदाल कमाई के मामले में दूसरे पायदान पर हैं। नदाल की इस दौरान कुल कमाई 2 अरब, 69 करोड़ रुपए से ज्यादा हैं।
जानिए, टेनिस के 10 सबसे अमीर खिलाड़ियों के बारे में
वर्ल्ड नंबर वन सर्बिया के नोवाक जोकोविच कमाई के मामले में पहले 3 पायदान पर हैं। उन्होंने पिछले एक साल में 2 अरब से ज्यादा कमाई की है, जिसमें 73 करोड़ रुपए खेल के दौरान कमाए हैं।