एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर क्रिकेट जगत में वो नाम है जिसे रिकॉर्ड का पर्याय भी माना जाता है। लेकिन कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं जो बल्लेबाजी में उनकी नाकामी के हैं। इन्हीं में से एक रिकॉर्ड है जिसे तोड़ने एक युवा बल्लेबाज तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक खराब पारी और यह अनचाहा रिकॉर्ड सचिन के नाम के साथ-साथ उस बल्लेबाज के नाम भी दर्ज हो जाएगा।
एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक
जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं वह है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नर्वस नाइंटीज का रिकॉर्ड। 90 के पार पहुंचकर शतक से चूकने के मामले में तेंदुलकर सबसे अनलकी बल्लेबाज रहे हैं। 24 साल के अपने शानदार करियर में वह रिकॉर्ड 28 बार नर्वस नाइंटीज बने हैं। अगर वह इन 28 मौकों पर शतक लगा लेते तो उनके शतकों की संख्या 128 तक पहुंच जाती।
एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक
सचिन तेंदुलकर वनडे में 18 बार नर्वस नाइंटीज हुए जबकि टेस्ट क्रिकेट में 10 बार शतक से चूके।
एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक
सचिन तेंदुलकर अपने करियर में 28 बार नर्वस नाइंटीज हुए जो एक विश्व रिकॉर्ड है। इसके अलावा इस मामले में एक और रिकॉर्ड भी उनके नाम दर्ज है। वह एक क्रिकेट सत्र में एक-दो नहीं कुल 6 बार नर्वस नाइंटीज हुए। उनके करियर का वो बुरा साल रहा 2007 का, जिसमें 6 बार 90 के पार पहुंचकर आउट हो गए।
एक बल्लेबाज जो कभी नहीं हुआ 'नर्वस नाइंटीज', लगाए 29 शतक
सचिन तेंदुलकर 2007 में 6 बार नर्वस नाइंटीज हुए। दिलचस्प है कि उस साल पाकिस्तान, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो-दो बार नर्वस नाइंटीज बने। वनडे क्रिकेट में वह 18 बार नर्वस नाइंटीज बने और वनडे में उनका 90 और 100 के बीच आउट होने का औसत प्रति 25 पारियों में एक बार बैठता है।